{"_id":"600f28d48ebc3e089d6eda9d","slug":"national-voters-day-city-office-news-ali2547117139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली
विज्ञापन
नुमाइश कृष्णांजलि में मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण करते छात्र छात्राएं व कर्मचारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने यहां पर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए। बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को हर हाल में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह हर हाल में मतदान करें। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने, उन तक पहुंचने, उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीएलओ की सराहना की। कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को प्रोत्साहित करना और मतदान को सुविधाजनक बना कर उसमें वृद्धि करना है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति मजबूत आस्था को बनाए रखना है कि आप का कीमती मत लोकतंत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
इससे पूर्व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। जिला अधिकारी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसडीएम कोल अनीता यादव, एसीएम रंजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इनको मिले नए मतदाता पहचान-पत्र
अलीगढ़। शिल्पी वार्ष्णेय, एकांश जैन, आर्यन वार्ष्णेय, धीरज सिंह, रीमा सिंह, सम्यक जैन, काजल चौधरी, रॉबिन शर्मा, कुशाग्र गुप्ता, कौशांबी शर्मा, देवेश शर्मा, मयंक तिवारी, शानू शर्मा, ऋषभ पाठक, दीपाली शर्मा, किशनपाल सिंह, विनीता शर्मा, निवेदिता, कुमारी कीर्ति, सनी ठाकुर, अवधेश कुमार, हिमांशी कुमारी एवं दीपिका।
ये बीएलओ हुए सम्मानित
अलीगढ़। विधान सभा क्षेत्र बरौली से रितु शर्मा, राजरानी एवं कुसुमलता, छर्रा से विनेश, रचना सिंह एवं राधा गुप्ता। इसी तरह से कोल से प्रीति रानी, ममता रानी वर्मा एवं भगवान देवी और शहर विधानसभा से नेम सिंह, रेनु वर्मा और सुनीता को सम्मान मिला। इगलास से गुंजन गौतम, ज्ञानवती और ज्योतिस्ना सारस्वत को सम्मान मिला।
ई-ईपिक का हुआ शुभारंभ
अलीगढ़। इस मौके पर आनॅलाइन मतदाता पहचान पत्र (ई-ईपिक) सुविधा लांच की गई। ई-ईपिक एक तरह का डिजिटल वोटर कार्ड है। जिसके लिए मतदाता को एक प्रक्रिया एवं कुछ नियमों का पालन करना होता है। डिजिटल कार्ड के लिए मतदाता को अपनी पूरी जानकारी का सत्यापन कराना होगा। इसमें मोबाइल नंबर के साथ ईमेल अंकित करना अनिवार्यता की गई है। मोबाइल नंबर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होते ही एप के माध्यम से आवेदन करने पर मेल और फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जो आपका पासवर्ड होगा। इसका प्रयोग करके कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इसमें दो क्यूआर कोड होंगे। एक में मतदाता की संपूर्ण जानकारी और दूसरे में इलाके में होने वाले चुनाव और उससे जुड़ी जानकारियां होंगी। हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए पात्र मतदाता को 25 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इस डिजिटल व्यवस्था से कार्ड खोने, नए कार्ड प्राप्त करने से मुक्ति के साथ ही आयोग को भी कार्ड डिलीवरी से मुक्ति मिलेगी। इसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। मोबाइल फोन में डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसको डिजीटल लॉकर में भी रखा जा सकता है।
मतदाता जागरूकता रैली निकली
अलीगढ़। मतदाताओं में मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोमवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज से स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली नौरंगीलाल इंटर कालेज से नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार पहुंच कर समाप्त हुई।
मैराथन दौड़ हुई, जागरूकता बढ़ाई
अलीगढ़। ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम आवास से मैराथन दौड़ हुई। एसीएम रंजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। ये दौड़ अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम रामघाट पर सम्पन्न हुई। इसका उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाना था।