फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National Jat union president

राष्ट्रीय जाट एकता के अध्यक्ष से 10 लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 10 Jan 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
National Jat union president
गाजियाबाद के बदमाशों ने राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के अध्यक्ष चौ.सुनील सिंह से दस लाख की रंगदारी मांग कर सनसनी मचा दी है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ में हमले के मुकदमे में गवाही देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सुनील की तहरीर पर क्वार्सी थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ है। इस धमकी के तार दो वर्ष पहले सुनील पर हुए हमले से भी जुड़ रहे हैं। वर्ष 2018 में सुनील सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुखरावली और उसकी पत्नी मनीषा पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये थे। इसका वर्तमान में अदालत में ट्रायल चल रहा है। पत्नी की गवाही हो चुकी है। अब सुनील की गवाही होनी है।
विज्ञापन

उक्त घटना के दो मुख्य आरोपी मनवीर और रणवीर जमानत पर बाहर हैं। सात जनवरी को सुनील के फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें भविष्य में गवाही देने से रोकते हुए धमकाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो अमित तोमर, आकाश तोमर, जितेंद्र चौधरी निवासीगण डेटाखुर्द पिसावा के नाम से धमकाने वालों की पहचान हुई। ये सभी गाजियाबाद में रहते हैं और आपराधिक छवि वाले हैं। फोन पर धमकी देने के साथ दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। एसएसपी के आदेश पर क्वार्सी थाने में मनवीर और रणवीर के साथ अमित तोमर, आकाश तोमर और जितेंद्र चौधरी के खिलाफ धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed