फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National Dog Show in Aligarh

Dog Show: अलीगढ़ में राष्ट्रीय डॉग शो 29 दिसंबर को, देशभर से 225 श्वान लेंगे भाग, दिखेंगी दुर्लभ प्रजातियां

Sat, 28 Dec 2024 03:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 03:17 PM IST
सार

डॉग शो में पहली बार अलीगढ़ की जनता को मिनिएचर स्नाउजर डॉगो डी, बोडिएक्स प्रेशा कनैरियो फॉक्स टेरियर, जैक रसेल टेरियर, अलास्कान मेलामूट, इंग्लिश पॉइंटर, आइरिस सैटर, विचऑन फ्राइस, किंग चार्ल्स स्पेनियर, पैकनीज जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
National Dog Show in Aligarh
डॉग शो के बारे में बताते ओजोन सिटी निदेशक सागर मंगला, सचिव संदीप नक्षत्र आदि - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 29 दिसंबर को राष्ट्रीय डॉग शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे देश से 225 से भी अधिक श्वान प्रतिभाग करेंगे। यहां पर दुर्लभ प्रजातियों के श्वान भी देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


द केनेल क्लब ऑफ इंडिया से संबद्ध द अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी 29 दिसंबर को अलीगढ़ में सातवां-आठवां राष्ट्रीय डॉग शो कर रही है। ओजोन ग्रुप के निदेशक सागर मंगला ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी डॉग शो ओजोन सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा। शो में देशभर के विभिन्न राज्यों से 225 से अधिक श्वान भाग लेने के लिए अलीगढ़ पहुंच गए हैं। सोसाइटी के सचिव संदीप वी नक्षत्र ने बताया कि शो में दो रिंग होंगी। जिनको जज करने के लिए हैदराबाद से अंतरराष्ट्रीय केसीआई जज मोहम्मद मुनीर बिन जंग व पुणे से गौरी नरगोलकर रहेंगे।
विज्ञापन


सोसाइटी उपसचिव अतिन जौहरी ने बताया कि शो में पहली बार अलीगढ़ की जनता को मिनिएचर स्नाउजर डॉगो डी, बोडिएक्स प्रेशा कनैरियो फॉक्स टेरियर, जैक रसेल टेरियर, अलास्कान मेलामूट, इंग्लिश पॉइंटर, आइरिस सैटर, विचऑन फ्राइस, किंग चार्ल्स स्पेनियर, पैकनीज जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेगी। कोषाध्यक्ष अनुराग पांडे ने बताया कि श्वान के प्रति जनजागरण एवं श्वानों के रखरखाव को बढ़ावा देने के लिए शहर के 10 स्कूलों के छात्रों को भी शो में बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजोन सिटी के महाप्रबंधक शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि शो के लिए फुटबॉल ग्राउंड सज कर तैयार हो गया है। 29 दिसंबर को सुबह 8 बजे से ही प्रतिभागी डॉग का आना शुरू हो जाएगा। पत्रकार वार्ता में क्लब मैनेजर कमाल खान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed