फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National Council for BJP National President election

BJP National President: भाजपा राष्ट्रीय परिषद में अलीगढ़ मंडल से छह सदस्य, चुनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 15 Dec 2025 03:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 03:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से जिला-खंडवार नामांकन के जरिये अलीगढ़ मंडल से सिर्फ दो सदस्यों को शामिल है।

विज्ञापन
National Council for BJP National President election
भाजपा ध्वज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में बनाई गई राष्ट्रीय परिषद में अलीगढ़ मंडल के छह भाजपा नेताओं को सदस्य के रूप में स्थान मिला है। चार वरिष्ठ नेताओं को नामित किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से जिला-खंडवार नामांकन के जरिये अलीगढ़ मंडल से सिर्फ दो सदस्यों को शामिल है। इसमें अलीगढ़-हाथरस खंड से पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत व एटा-कासगंज खंड से पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू को सदस्य नामांकन के जरिये बने हैं।
विज्ञापन


नामित सदस्यों में अलीगढ़ से पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, अलीगढ़ से प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, हाथरस से विधायक अंजुला माहौर, एटा से प्रतेंद्रपाल सिंह के नाम शामिल किए हैं। इनके सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारहद्वारी कार्यालय पर ढोल बजाकर मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, राजेन्द्र चीफ, अमन गुप्ता, अजय गुप्ता, मुकेश मांची, मनीष राय, डॉक्टर पुष्पेंद्र पचौरी, राहुल चेतन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम में जिले से पहुंचे भाजपाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के घोषणा कार्यक्रम में रविवार को जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदेश स्तर के बुलावे पर रविवार को यहां से वर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। घोषणा कार्यक्रम के साथ-साथ स्वागत कार्यक्रम में वे शामिल हुए। साथ में नए प्रदेशाध्यक्ष से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला व महानगर के संगठनात्मक ढांचे पर भी बात हुई। नए प्रदेशाध्यक्ष ने भी सभी का आभार जताया।

नई जिला-महानगर कमेटी पर भी मंथन शुरू
प्रदेश स्तर से जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर घोषणा के बाद अब नई जिला व महानगर कमेटी पर भी मंथन शुरू हो गया है। दोनों अध्यक्षों के द्वारा नई कमेटी बनाने के लिए वरिष्ठों से राय ली जा रही है। इसमें सभी वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नए व पुराने कार्यकर्ता स्थान पाने के लिए भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। संकेत हैं कि बहुत जल्द दोनों अध्यक्ष नई कमेटी प्रदेश व क्षेत्र की संस्तुति पर घोषित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed