फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National anthem with flag hoisting on Independence Day

Independence Day: जगह-जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ होगा राष्ट्रगान

Wed, 14 Aug 2024 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:50 PM IST
सार

शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह कृष्णांजलि नाट्यशाला में सुबह 10 बजे तिरंगा फहराएंगे। कलेक्ट्रेट में डीएम विशाख जी व कमिश्नरी में मंडलायुक्त चैत्रा वी सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगी। विकास भवन समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर सुबह 10:15 बजे ध्वजारोहण होगा।

विज्ञापन
National anthem with flag hoisting on Independence Day
15 अगस्त पर रंग विरंगी लाइट से सजी कमिश्नरी - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर अलीगढ़ में जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह कृष्णांजलि नाट्यशाला में सुबह 10 बजे तिरंगा फहराएंगे। कलेक्ट्रेट में डीएम विशाख जी व कमिश्नरी में मंडलायुक्त चैत्रा वी सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगी। विकास भवन समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर सुबह 10:15 बजे ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन


जिला समारोह समिति के बैनर तले सुबह छह बजे से पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा रामधुन और देशभक्ति के गीतों का प्रसारण होगा। डीएम आवास से क्रॉस कंट्री रेस शुरू होगी, जो स्टेडियम पर समाप्त होगी। शहर के प्रमुख चौराहों, शहीद स्थल, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुबह सात बजे जीटी रोड रामलीला मैदान से सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न पार्कों में पौधारोपण किया जाएगा। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से डीएम आवास के सामने तक पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड और स्काउट के जवान, स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सेवा भवन नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान होगा। मदर टैरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन और मलिन बस्तियों की साफ सफाई का कार्य भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed