फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   yati narsinghanand, Pooja Shakun and Ashok Pandey sued over controversial statement

Aligarh: विवादित बयान पर यति नरसिंहानंद, पूजा शकुन और अशोक पांडे पर मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

समुदाय विशेष के प्रति धमकी भरे शब्दों में बयान व विवादित टिप्पणी देने के आरोप में जूना पीठ के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी, पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
yati narsinghanand, Pooja Shakun and Ashok Pandey sued over controversial statement
यति नरसिंहानंद सरस्वती (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानगर के बीदास कंपाउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विवादित बयान को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। इस मामले में समुदाय विशेष के प्रति धमकी भरे शब्दों में बयान व विवादित टिप्पणी देने के आरोप में जूना पीठ के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी, पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गांधीपार्क थाने में थाना पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि बी दास कंपाउंड में पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन


इसी आयोजन में शामिल होने आए नरसिंहानंद गिरी ने विवादित बयान दिया है। इस आधार पर तीनों पर धारा 188/295ए/298/505(2)/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गांधीपार्क थाने में चौकी प्रभारी की ओर से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायन सेवा संस्थान ने भामाशाहों का किया सम्मान
नारायन सेवा संस्थान के द्वारा मधुबन गेस्ट हाउस में भामाशाह सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर उदयपुर से आए संस्थान के अंकित माथुर ने मंच संचालन किया। आयोजन में आशीष शर्मा, संजय चौहान, विक्रम सिंह चौहान ,नवनीत सिह पंवार,सतीश कुमार,घनेंद्र कुमार,प्रभारी योगेश निगम ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रशांत अग्रवाल ने अलग अलग क्षेत्रों में सहयोग कर रहे लोगों का सम्मान किया। इस दौरान 350 दान दाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed