फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Narendra Murder case Arguments Over

अलीगढ़: एंटी करप्शन कोर्ट में नरेंद्र हत्याकांड में बहस पूरी, छह अक्तूबर को आएगा फैसला

Tue, 29 Sep 2026 04:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 29 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

13 जुलाई 2023 की रात नरेंद्र सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Narendra Murder case Arguments Over
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ में नगला दरबार के नरेंद्र सिंह हत्याकांड में एंटी करप्शन कोर्ट में सोमवार को अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


13 जुलाई 2023 की रात नरेंद्र सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद नरेंद्र के परिजनों की ओर से पूर्व प्रधान गीतम की पत्नी सोनिया, उसके तीन बेटों करन, अर्जुन और अंकित के अलावा अरविंद और दीपू पंडित को नामजद किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद सभी छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान हत्याकांड के पीछे लंबे समय से चली आ रही रंजिश का मामला सामने आया। वर्ष 1995 में नरेंद्र के बाबा और तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख चोब सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में प्रधान गीतम को नामजद किया गया था।


इसके बाद वर्ष 2010 में गीतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में नरेंद्र और उसके भाई उदयवीर को आरोपी बनाया गया था। अधिवक्ता के मुताबिक वर्ष 2015 में गीतम हत्याकांड के एक आरोपी कुशल की भी हत्या हो गई। इसी पुरानी रंजिश के चलते नरेंद्र की हत्या किए जाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed