{"_id":"69e0b807907c0400ce0cfc2b","slug":"nandankanan-express-engine-fails-at-aligarh-railway-station-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, अलीगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही 32 मिनट, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, अलीगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही 32 मिनट, यात्री रहे परेशान
Thu, 16 Apr 2026 03:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:51 PM IST
सार
ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर करीब 32 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन दोपहर करीब 02:45 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची थी और इंजन बदलने के बाद दोपहर 03:17 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इ
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से कानपुर जाते समय अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले ही नंदनकानन एक्सप्रेस (02815) के इंजन में 16 अप्रैल को तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के इंजन में आई खराबी की जानकारी लोको पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद स्थानीय रेलवे प्रशासन ने दूसरा इंजन मंगवाया और अलीगढ़ स्टेशन पर खराब इंजन को बदल दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर करीब 32 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन दोपहर करीब 02:45 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची थी और इंजन बदलने के बाद दोपहर 03:17 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे बदला गया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन