फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Names of 16 more accused revealed in the murder of mother and daughter

Aligarh News: मां-बेटी की हत्या में 16 और आरोपियों के नाम सामने आए

Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Names of 16 more accused revealed in the murder of mother and daughter
गोंडा। गांव कैमथल की मढ़ैया में संपत्ति के विवाद में मां-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सात नामजदों के अलावा 16 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि मृतक महिला के भाई भोला ने महिला के देवर व भतीजों सहित सात नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना में आरोपियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं और कुछ लोग फरार आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। अब तक की जांच में नामजदों से अलग 16 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि 30 अगस्त को गांव में मुकेश देवी और उनकी गोद ली गई पुत्री प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed