{"_id":"67209dc38e520242f4004c7b","slug":"names-added-to-voter-list-by-28th-november-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मतदाता सूची में 28 नवंबर तक जुड़वाएं नाम, खैर को छोड़ छह विधानसभा में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मतदाता सूची में 28 नवंबर तक जुड़वाएं नाम, खैर को छोड़ छह विधानसभा में चलेगा अभियान
Tue, 29 Oct 2024 02:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:03 PM IST
सार
1 जनवरी 2025 के आधार पर बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ शहर और इगलास में पुनरीक्षण शुरू किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट
- फोटो : electoralsearch.eci.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो 28 नवंबर तक अपना नाम इसमें शामिल करा सकते हैं। अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा को छोड़कर अन्य छह विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान सोमवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया है कि 1 जनवरी 2025 के आधार पर बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ शहर और इगलास में पुनरीक्षण शुरू किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
दावे और आपत्तियां 28 नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। 9, 10, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान होगा। इन तिथियों में प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा।
विज्ञापन