फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nain of sisters got cheated by meeting brothers in jail

जेल में भाइयों से मिलकर छलछला उठे बहनों के नैन

Fri, 28 Oct 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nain of sisters got cheated by meeting brothers in jail
जिला कारागार में भाई दूज पर भाईयों का तिलक करती बहनें। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
भाई दूज पर जेल के अंदर बंद अपने भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। उन्होंने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और दीर्घायु की कामना की। भाई-बहन के इस अटूट प्रेम बंधन के सुअवसर पर जब भाइयों को तिलक कर बहनें लौटने लगीं तब उनके आंसुओं से छलछला उठे नैन देखकर जेल के अंदर मौजूद अन्य लोग भी कुछ क्षणों के लिए भावुक हो उठे।
विज्ञापन

भाईदूज पर 1890 बहनों और 741 बच्चों ने अपने भाइयों से मुलाकात की। वहीं 28 पुरुष ने भी जेल में बंद अपनी बहनों से मिलने पहुंचे। जेल प्रशासन ने भाई दूज के लिए विशेष व्यवस्था की थी। सभी बहनों को जेल के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बहनों के लिए विशेष रूप से अपने भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को टीका किया और उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगीं। भाइयों ने भी इस मौके पर अपनी बहनों की रक्षा का वचन दिया। भाई दूज का टीका करते समय बहनें खुश होने के साथ ही भावुक हो गईं। भैया दूज पर बहनों ने सुबह से ही व्रत रखकर अपने भाई के लंबी उम्र की कामना की। भाई को टीका करने के बाद ही उन्होंने अपना व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बंदियों के परिजनों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। लंबी लाइन लगी होने से बहनों को अपने भाइयों से मुलाकात करने में काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। जब उनकी अपने भाइयों से मुलाकात हुई तो वह तमाम परेशानियों को भूल गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।

हालांकि वापसी के समय उनकी आंखें छलछला उठीं। इस दौरान कई बहनें अपने जज्बात पर काबू न रख सकीं और बिलख पड़ीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी जेल में पहुंचकर बंद भाइयों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed