फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagma, Sharif became president of the Women's College

नगमा शरीफ बनीं वीमेंस कॉलेज की अध्यक्ष

Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nagma, Sharif became president of the Women's College
नगमा शरीफ बनीं वीमेंस कॉलेज की अध्यक्ष - फोटो : Rupesh
एएमयू वीमेंस कॉलेज छात्र संघ चुनाव में नगमा शरीफ ने सुमैया अतीक को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर फरहीन शेरवानी एवं सचिव पद पर उत्बा उसरार शेख निर्वाचित हुईं है।
विज्ञापन

रात करीब 11.15 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। नतीजा सुनते ही विजेता प्रत्याशी और उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली नगमा को 766 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रही सुमैया को 542 मत ही हासिल कर सकीं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर फरहीन शेरवानी को 694 जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं महक फातिमा को केवल 610 मत मिले। सचिव पद पर उत्बा उसरार शेख को 946 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहीं कशिश फातिमा 506 वोट ही हासिल कर सकी। उमैरा खान को सीनियर कैबिनेट चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इल्मा हसन, इंशा खान, राबिया उमर, सारा दिलशाद, सोनम, पलक नाज एवं उफरा शाहिद कैबिनेट सदस्य निर्वाचित हुई है।
‘छात्राओं ने जो भरोसा मेरे ऊपर किया है, उस पर 100 प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगी। मेरी प्राथमिकता सूची में हॉस्टल एवं बाहर की छात्राओं से संबंधित समस्याओं को दूर करना है। सबसे पहले हॉस्टल में खाने की समस्याओं को दूर कराऊंगी।

नाश्ते में छात्राओं को दूध मिले, इसका इंतजाम कराऊंगी। बिजली कटौती बड़ी समस्या है, उसका निदान कराऊंगी। टीचिंग रूम एवं छात्राओं के लिए कैंपस में कोचिंग की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगी। एनआरएससी छात्राओं के सामने यातायात बड़ी समस्या है इसको हल कराने के लिए कुलपति से बातचीत करूंगी।
-नगमा शरीफ, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed