फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagla Masani PHC got locked due to strike of contractual workers

अलीगढ़ः संविदा कर्मियों की हड़ताल से नगला मसानी पीएचसी पर लग गया ताला

Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nagla Masani PHC got locked due to strike of contractual workers
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संविदा कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के कार्य बहिष्कार के कारण नगला मसानी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लग गया है। जनपद के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक नुकसान कोविड टीकाकरण अभियान को हुआ है। जनपद टॉप 5 से फिसलकर 19 वे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक एवं कर्मचारियों की भारी कमी है। एनएचएम के अंतर्गत ही जनपद में संविदा पर करीब 950 डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात हैं। जनपद की चिकित्सा व्यवस्था संविदा कर्मियों के ही भरोसे है। वेतन विसंगति व जॉब सिक्योरिटी सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण पहले ही दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मसानी में दोपहर 1 बजे ताला लग गया था। उपचार कराने पहुंचे मरीज निराश होकर वापस लौट रहे थे। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

धरना में ग्रामीण क्षेत्र से भी डॉक्टर, एएनएम, नर्स आदि शामिल हुए थे। नगला मसानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. ए शेरवानी भी धरना के समय सीएमओ ऑफिस पहुंची थी। हड़ताल के कारण सबसे अधिक टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। पिछले एक सप्ताह से जनपद प्रदेश में टॉप 5 में चल रहा था। बुधवार को 15194 लोगों को ही टीका लगने के कारण प्रदेश में रैंक गिर गया है। नोडल अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने बताया कि आज जनपद का रैंक गिरकर 19 वे स्थान पर पहुंच गया है। हड़ताल की वजह से टीकाकरण प्रभावित हुआ है। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि नगला मसानी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज बंद रहा। दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सेवाएं प्रभावित हुई है। सरकार को संविदा कर्मियों की मांगों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed