अब नगर निगम आम लोगों को जोड़ेगा मुहिम से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर के नागरिक नहीं आ रहे आगे। न तो सोशल मीडिया पर और न बैठकों में कर रहे हैं शिरकत। सोमवार को नगर निगम ने सेवा भवन के सभागार में स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव आमंत्रित करने के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। जो लोग बैठक में आए उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने, कूड़े का निस्तारण करने, शहर में ड्रेनेज की समस्या हल करने, सिल्ट की समस्या से निजात दिलाने जैसे सुझाव रखे।
स्मार्ट सिटी के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। दीपावली के मौके पर भी विषय की गंभीरता को देखते हुए अभियान से जुड़ने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। तय हुआ कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर से 10 लोगों को जोड़ेगा। इसके लिए सभी को ट्रेनिंग भी दी गई।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में उन्होंने कहा कि जब पाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग नहीं जुड़ रहे हैं तो नगर निगम ने ही यह फैसला लिया है कि नगर निगम ही अपनी ओर से इस दिशा में प्रयास करेगा। संतोष शर्मा ने कहा कि उन्होंने नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी और अन्य स्टाफ को निर्देशित किया है कि वह दीपावली के अवकाश में अपने आसपास के लोगों को अभियान से जोड़ें।