फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nabha President and Fabeha selected Secretary

नबा अध्यक्ष व फबेहा चुनी गईं सचिव

Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Nabha President and Fabeha selected Secretary
स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष पद पर नबा नसीम की जीत के बाद खुशी मनातीं छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के चुनाव देर रात घोषित कर दिए गए। 69 फीसदी मतदान हुआ। अध्यक्ष नबा नसीम, उपाध्यक्ष निदा अकरम, व सचिव फबेहा अहमद चुनी गईं। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के अलावा आठ कैबिनेट सदस्य पद के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान थे। दिलचस्प ये है कि अध्यक्ष लखनऊ और सचिव बिजनौर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


 सोमवार को कॉलेज परिसर स्थित पांच कमरों में बने मतदान केंद्रों पर 2741 मतदाताओं में से 1862 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि सात वोट अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं नबा नसीम (गोमती नगर, लखनऊ) ने नेहा किरमानी को 69 वोट से हरा दिया। नबा को 916 वोट मिले हैं, जबकि नेहा को 847 वोट मिले हैं। उमामा नसीम को सिर्फ 94 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


 उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहीं निदा अकरम (ऊपरकोट, अलीगढ़) ने सारा दिलशाद को 26 वोट से हरा दिया। निदा को 641, सारा को 615 वोट मिले हैं, जबकि मदीहा जईम को 609 वोट मिले हैं। सचिव का चुनाव लड़ रहीं फबेहा अहमद (कस्बा नहटोर बिजनौर) ने शाजिया इमाम को 98 वोट से हरा दिया। फबेहा को 978 वोट मिले हैं, जबकि शाजिया को 880 वोट मिले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


। इस पद पर दो ही छात्राएं बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर हिना परवेज की देखरेख में चुनाव हुआ। कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर जाबिर रजा, डॉ. एहसान उल्लाह, डॉ. बदरुज्जमा, डॉ. शौकत हसीन, डॉ. फौजिया नौशीन थीं।


ये चुनी गईं कैबिनेट सदस्य
वीमेंस कॉलेज में आठ कैबिनेट सदस्य के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। इनमें आठ की जीत हुई, जबकि मरानलिनी सिंह बीए-3 को 1200 वोट मिले, जो कैबिनेट सदस्य बनने से चूक गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed