फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   must take serious women related issues

महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लें अधिकारी

Thu, 18 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
must take serious women related issues
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट में महिला संबंधी मामलों में सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाए। उनका निस्तारण चलताऊ नहीं, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। शासन इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाए है। लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

मीना कुमारी ने पुलिस, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टाप सेंटर की टीम के साथ मिलकर उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व अन्य प्रकार के अपराधों से प्रताड़ित महिलाओं के मामलों को सुना। कुल चार मामले सामने आएं। इसमें छर्रा क्षेत्र की दो सगी बहनों ने बताया कि उनकी शादी एक ही घर में बुलंदशहर में हुई थी। अब सुसराल वाले मारपीट करते हैं। मीना कुमारी ने तत्काल सीओ बरला को शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जमालपुर की एक महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनकी शादी खैर क्षेत्र में हुई थी। पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। सीओ खैर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ बरला सुमन कनौजिया, डीपीओ स्मिता सिंह, एसओ महिला थाना पारुल बघेल, वन स्टाप सेंटर मैनेजर सीमा अब्बास आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed