फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslims have accepted Modi : AMU VC

मुसलमानों ने पीएम मोदी को स्वीकार कर लिया है : एएमयू वीसी

Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Muslims have accepted Modi : AMU VC
एएमयू वीसी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा है कि मुसलमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार कर लिया है। हमें वास्तविकता का सामना करना चाहिए। क्या इस वास्तविकता को नकारा जा सकता है कि मोदी के कार्यकाल में अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत के प्रभाव में वृद्धि हुई है। उन्होंने मुस्लिमों को वर्तमान सरकार की अनदेखी न करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि मुस्लिम ऐसा करेंगे तो यह उनके लिये घातक होगा।
विज्ञापन

दिल्ली में आरएसएस की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर चौतरफा आलोचनाओं से घिरे कुलपति ने अचानक पलटवार कर दिया है। खास बात ये है कि वीसी का ‘मोदी प्रेमी’ बयान ईद से ठीक पहले चांद रात पर उस वक्त आया है। जब एक दिन पहले ही नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को हटा कर उनकी जगह प्रकाश जावड़ेकर को इस महत्वपूर्ण मंत्रालय का कबीना मंत्री बनाया है। गौर हो कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का एएमयू  छात्र संघ और यहां के अधिकांश छात्र शुरुआत से ही विरोधकर रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि उन्होंने काफी सोच विचार के बाद आरएसएस के रोजा इफ्तार में जाने का फैसला किया। सर सैयद ने समय की नब्ज को पहचान कर भारत के मुसलमानों के विकास के लिये ब्रिटिश सरकार से मेलमिलाप कर एएमयू की स्थापना कराई थी। उस वक्त उन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हमें सभी समुदाय के समझदार लोगों से वार्तालाप का दरवाजा खुला रखना चाहिये और मै भी यही कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह विवि की अनूठी पहचान की सुरक्षा के लिये बेहतर प्रयास कर रहे हैं। यदि फिर भी अल्लाह को स्वीकार न हो तो कम से कम यह संतुष्टि तो रहेगी कि उन्हाेंने अपने स्तर पर तमाम संभव प्रयास जारी रखे। कुलपति ने कहा कि जो लोग मुझे स्वार्थी एवं आरएसएस का एजेंट बता रहे हैं मै उनको विश्वविद्यालय आने का निमंत्रण देता हूं कि वह यहां आएं और विवि की भलाई के लिये वार्तालाप करें। अब समय आ गया है कि हम एकजुटता एवं व्यवहारिक माहौल तैयारकरें ताकि विवि दिन प्रतिदिन उन्नति कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed