फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim youths watch Adipurush movie with Hindu friends

Adipurush movie: मुस्लिम युवकों ने हिंदू मित्रों के साथ देखी फिल्म, सिनेमा हालों में लगे जय श्री राम के नारे

Sat, 17 Jun 2023 03:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 03:10 AM IST
सार

आदिपुरूष फिल्म के शो के दौरान सिनेमाघरों में मुस्लिम युवक भी फिल्म देखने पहुंचे। डीडी सिनेमा, मीनाक्षी हॉल में कई मुस्लिम युवकों में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज रहा। कई मुस्लिम युवक अपने हिंदू मित्रों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।

विज्ञापन
Muslim youths watch Adipurush movie with Hindu friends
डीडी सिनेमा में फिल्म देखते दर्शक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राममंदिर आंदोलन के पुरोधा और रामभक्ति के लिए विख्यात रहे अलीगढ़ के दिग्गज राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने जीवन काल में बेशक कोई फिल्म न देखी हो मगर भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्म आदिपुरुष के पहले शो का पहला टिकट उनके नाम रहा। यही नहीं, पूरे भारत की तर्ज पर आदिपुरुष के प्रदर्शन में शहर के हर सिनेमाहाल में बजरंग बली के नाम एक सीट आरक्षित रखी गई। उल्लेखनीय बात यह रही कि बड़ी संख्या में मुस्लिम दर्शकों ने भी फिल्म देखी। कई इसकी सराहना करते नजर आए। दर्शकों ने फिल्म प्रदर्शन के दौरान कई बार जय श्री राम के नारे लगाए। उन्हें प्रसाद भी वितरित किया गया।

विज्ञापन


हर एक को मिला लड्डू
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के डीडी सिनेमा, स्टार वर्ल्ड सिनेमा, मीनाक्षी हॉल सहित अन्य सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ आदिपुरुष को देखने उमड़ पड़ी। मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में रोजाना फिल्म के करीब नौ शो चल रहे हैं। वहीं आम सिनेमाघरों में तीन से चार शो चल रहे हैं। डीडी सिनेमा के प्रबंध निदेशक राशिद खान के अनुसार शुक्रवार को सुबह नौ बजे इस फिल्म का पहला शो दिखाया गया। इस दौरान पहले शो का पहला टिकट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम का खरीदा गया। सिनेमाघर में उनकी भी एक तस्वीर लगाकर सीट पर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम युवकों में भी फिल्म का क्रेज
शो के दौरान सिनेमाघरों में मुस्लिम युवक भी फिल्म देखने पहुंचे। डीडी सिनेमा, मीनाक्षी हॉल में कई मुस्लिम युवकों में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज रहा। कई मुस्लिम युवक अपने हिंदू मित्रों के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।

फिल्म देखने उमड़ी भीड़

फिल्म देख बोलीं महिलाएं श्रीराम हमारे आदर्श
वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति द्वारा आदिपुरुष फिल्म देखने के लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग कराई गई थी। संस्कारों की पाठशाला में शुक्रवार को 85 महिलाओं ने सामूहिक रूप से डीडी सिनेमा में फिल्म देखी। फिल्म देख कर महिलाओं ने कहा कि श्रीराम हमारे आदर्श हैं। ऐसे मे फिल्म देखना तो बनता ही है। हमें श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष दर्शन गुप्ता, सचिव नूतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेनू रानी, संरक्षक साधना गुप्ता, रीता आदि मौजूद रहीं। फिल्म देखकर निकलीं दिपाली गुप्ता ने कहा फिल्म अच्छी है, इसे युवा पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed