फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim leader in Aligarh complained to DM about not reciting national anthem in Islamic school

मुस्लिम नेता के इस्लामिक स्कूल पर आरोप: कहा- यहां नहीं होता राष्ट्रगान, हिजाब अनिवार्य, दबाव में कराते ऐसा भी

Mon, 29 Aug 2022 07:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Aug 2022 07:17 PM IST
सार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मोहम्मद आमिर ने आरोप लगाया है कि पंजीपुर स्थित इस्लामिक मिशन स्कूल में अपनी तीन साल की बेटी के एडमिशन के बाद से उसे वहां हिंदी का एक शब्द भी नहीं पढ़ाया गया है। साथ ही कहा है कि स्कूल में राष्ट्रगान नहीं होता है और उनकी बेटी को हिजाब में भेजने का दबाव बनाया जाता है। वहीं स्कूल प्रशासन इन आरोपों का खंडन करता है। 

विज्ञापन
Muslim leader in Aligarh complained to DM about not reciting national anthem in Islamic school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के इस्लामिक मिशन स्कूल में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान न होने का आरोप मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मोहम्मद आमिर ने लगाया है। साथ ही तीन साल की बेटी को हिजाब पहनाकर स्कूल भेजने का दबाव बनाने के आरोप स्कूल पर लगाए हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम से की है।

विज्ञापन

आमिर ने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी का गांव पंजीपुर स्थित इस्लामिक मिशन स्कूल में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा नर्सरी में दाखिला कराया था। आरोप है कि पांच महीने के बाद भी उनकी बेटी को हिंदी का एक शब्द भी नहीं पढ़ाया गया, जब इसकी शिकायत की गई तो कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। इससे ठीक उल्ट उनसे और उनकी पत्नी से अभद्रता की गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानाचार्य से मिलना चाहा, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया और कहा, जो भी बात है उनसे बताएं। उनसे बताया कि बेटी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। गर्मी से अब तक गृहकार्य (होमवर्क) चेक नहीं किए गए। प्रार्थना के समय राष्ट्रगान क्यों नहीं होता। तीन साल की बेटी के लिए बिना हिजाब के स्कूल आने की अनुमति मांगी, जिस पर स्कूल प्रशासन ने उनसे अभद्रता की।

आमिर ने आरोप लगाया कि स्कूल में कार्टून वाले बैग, बोतल, लंच बॉक्स भी प्रतिबंधित है। आमिर ने स्कूल प्रशासन की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक डॉ. कौनेन कौसर ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, बेबुनियाद हैं। स्कूल में राष्ट्रगान होता है। हिजाब के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed