फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of a young man released from jail on rape charges

Aligarh: दुष्कर्म के आरोप में जेल से छूटे युवक की हत्या, तीन नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 19 May 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 10:07 PM IST
सार

रात समीर घर पर ही मौजूद था। तभी उसे खैर बाईपास निवासी दोस्त नितिन चौधरी ने फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद नितिन व उसके अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में घूमते हुए पार्टी करते फिरे। इसी बीच नगला कलार के आसपास उसे गोली मारी गई।

विज्ञापन
Murder of a young man released from jail on rape charges
मृतक समीर उर्फ सिद्धार्थ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में दुष्कर्म के आरोपी युवक समीर की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को पहले दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया और फिर गाड़ी में बैठकर घूमते हुए शराब पार्टी की। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे दुष्कर्म से जुड़े मुकदमे में समझौते को लेकर रुपयों से जुड़ा विवाद कारण माना जा रहा है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर हत्या कराने का आरोप है। उसके सहित तीन नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जवाहर नगर पार्षद वाली गली निवासी रोडवेज के संविदा चालक जयकिशोर शर्मा के दो बेटों व एक बेटी में समीर उर्फ सिद्धार्थ (23) सबसे बड़ा था। वह 12वीं की पढ़ाई करने के बाद कालोनी में ही फाइनेंस का दफ्तर चलाता था। साथ में कुछ दोस्तों संग मिलकर प्रॉपर्टी का कारोबार भी करता था। परिवार के अनुसार रात समीर घर पर ही मौजूद था। तभी उसे खैर बाईपास निवासी दोस्त नितिन चौधरी ने फोन कर घर से बुलाया। इसके बाद नितिन व उसके अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में घूमते हुए पार्टी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच नगला कलार के आसपास उसे गोली मारी गई। फिर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां से नितिन ने समीर की मां को फोन पर उसे गोली लगने की सूचना दी है। इसके बाद वह वहां से अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। इस सूचना पर परिजन व पुलिस जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची, इस दौरान समीर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घंटों तक जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समीर के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके की एक युुवती ने नौ माह पहले समीर को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाया था। जनवरी में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी मुकदमे में युवती समझौते के लिए 11लाख रुपये मांग रही थी। इसमें उनकी कालोनी का अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू मध्यस्थता कर रहा था। रुपये न देने पर धमकियां भी मिल रही थीं। इसी विवाद में युवती व अभिषेक ने कराई है। नितिन व उसके अन्य अज्ञात साथी हत्या करने में शामिल रहे हैं। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया के अनुसार मामले में जल्द सभी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली गोली
पोस्टमार्टम में समीर की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी मिली है। गोली नहीं निकलने पर शव को एक्सरे के लिए ले जाया गया। 

जेल से फोन पर धमकी का भी लगा था आरोप
पुलिस रिकार्ड व अब तक की जांच के अनुसार जिस युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जेल से धमकी देने का आरोप भी युवती ने समीर पर लगाया था। बताया जा रहा है कि युवती की कई युवकों से दोस्ती है। समीर भी उसके संपर्क में था। किस बात पर बात बिगड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। यह बात कितनी सही है, यह युवती की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा। युवती ने समीर के जेल जाने के बाद उससे जेल जाकर मुलाकात भी की थी और फिर समीर ने जेल के पीसीओ से उसे फोन भी किए थे। 

युवती ने जेल से समीर द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा भी कराया था। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने में भी अभिषेक युवती का सहयोगी रहा और अब समझौते में भी वही मध्यस्थता कर रहा था। इस हत्या में इगलास व खैर के दो युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे युवती की दोस्ती है। उनको भी तलाश किया जा रहा है। फिलहाल युवती व नितिन आदि गायब हैं। अब तक की जांच में युवती द्वारा रुपयों को लेकर हत्या कराए जाने की बात ही सामने आ रही है।

अच्छा नहीं लग रहा था अच्छा खाता-पीता बेटा

समीर के पिता व मां का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत तब दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया। फिर उससे समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए रुपये मांगे जा रहे थे। इसमें कुछ लोग शामिल हैं। उन्हें उनका बेटा अच्छा खाता पीता था, यह कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा था।

युवती के संपर्कों को भी खोज रही पुलिस
हत्या की साजिश की आरोपी युवती की दोस्ती बहुत से युवकों से निकलकर आ रही है। उसका बहुत से लोगों से संपर्क सामने आ रहा है। उन सभी को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed