फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder in ALigarh

चौकीदार की गला रेत कर हत्या

Fri, 15 Jan 2016 02:09 AM IST
अलीगढ़ में हत्या
अलीगढ़ में हत्या Updated Fri, 15 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Murder in ALigarh

सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय मान सिंह में एक हार्डवेयर फैक्ट्री के चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। शव जिस हाल में मिला है और मौके पर जिस तरह के साक्ष्य मिले हैं, उससे लग रहा है कि चौकीदार की हत्या किसी नजदीकी ने की है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस हत्या के कारणों में अवैध संबंध और पहले की हुई रंजिश को वजह मानकर चल रही है। 

विज्ञापन

फर्रूखाबाद निवासी 40 वर्षीय बलवीर पुत्र हरपाल सराय मान स्थित फैक्ट्री में चौकीदार था। यहां पर वह पिछले 10 वर्षों से काम कर रहा था। फैक्ट्री के मालिक अनिल अग्रवाल नोएडा रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात फैक्ट्री के अंदर कुछ बदमाश घुसे। इनका प्र्रतिरोध करने के चलते बदमाशों ने चौकीदार की गला रेत कर हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह जब एक फैक्ट्री कर्मचारी लक्ष्मण वहां पर पहुंचा।

विज्ञापन

जब उसने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया तो वह अपने आप खुल गया। लक्ष्मण ने जब फैक्ट्री के अंदर दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो बलवीर का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसकी गला रेत तक हत्या कर दी गई थी। लक्ष्मण ने इसकी सूचना बलवीर के भाई सुखवीर को दी। सूचना पर पुलिस भी वहां आ गई और फैक्ट्री मालिक को भी बुला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीकी पर क्यों है हत्या का शक?

सबसे पहली बात तो यह कि पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब के खाली क्वार्टर और बरूले मिले हैं। यानि हत्या से पहले चौकीदार के साथ बैठकर शराब पी गई है। जाहिर सी बात है कि साथ बैठकर शराब पीने वाला कोई परिचित ही होगा। इसके अलावा चौकीदार अविवाहित था। इस स्थिति में पुलिस अवैध संबंधों के शक में हत्या के एंगल पर भी काम कर रही है। शव के पास थैली में ही दाल और कागज में रोटियां लिपटी मिली हैं। जाहिर है कि उसकी हत्या खाना खाने से पहले ही कर दी गई। 


‘चौकीदार की हत्या के मामले का खुलासा किए जाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है पूर्व में हुई रंजिश और अवैध संबंधों की लाइन पर ही पुलिस पड़ताल कर रही है।’

-विनोद यादव, एसओ, सासनी गेट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed