{"_id":"63dd2f7eefa92b5d8f563579","slug":"murder-by-hitting-the-head-with-a-stick-four-arrested-including-wife-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिर पर डंडा मारकर की थी हत्या, पत्नी सहित चार गिरफ्तार, तालाब में मिला था युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिर पर डंडा मारकर की थी हत्या, पत्नी सहित चार गिरफ्तार, तालाब में मिला था युवक का शव
Fri, 03 Feb 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:30 PM IST
सार
टप्पल के गांव हरसुख नगलिया निवासी प्रमोद नौ दिन से लापता था। उसका शव क़स्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित अमृत सरोवर श्मशान वाले तालाब में मिला था। पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
युवक की हत्या में प्रयुक्त डंडा और आरोपित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 जनवरी को क़स्बा जट्टारी के अमृत सरोवर श्मशान वाले तालाब में युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साजिश के तहत एकराय होकर युवक प्रमोद के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर शव को जरतौली मोड़ पर श्मशान वाले तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हरसुख नगलिया निवासी प्रमोद नौ दिन से लापता था। उसका शव क़स्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित अमृत सरोवर श्मशान वाले तालाब में मिला था। पिता रनवीर और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शव मिलने के आठ दिन बाद आरोपियों से लगातार पूछताछ व विवेचना में पाया गया कि आरोपियों ने साजिश के तहत एकराय होकर डंडे से प्रमोद के सिर पर प्रहार किया था। हत्या के बाद शव को जरतौली मोड़ शमशान वाले तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वीरपाल उर्फ वीरू पुत्र रामजीलाल निवासी धुमरा, तोताराम उर्फ टिंकू पुत्र वीरपाल, रिंकू उर्फ वीरेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी धुमरा और हेमा पत्नी प्रमोद पुत्री वीरपाल निवासी धुमरा को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किए गए डंडे को पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
युवक प्रमोद कस्बा के फौजी मिक्सचर प्लांट में मजदूरी करता था। 17 जनवरी को जब वह मजदूरी करके अपने गांव नहीं लौटा, तो 22 जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 25 जनवरी की दोपहर को पुत्र प्रमोद का शव कस्बा स्थित श्मशान वाले अमृत सरोवर तालाब में मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।