{"_id":"5d49e6d38ebc3e6ca1650e12","slug":"murder-aligarh-news-ali210339817","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता व प्रेमी की चाकू से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता व प्रेमी की चाकू से हत्या
विज्ञापन
मडराक रेलवे स्टेशन के पास दंपती की तरह रह रहे फिरोजाबाद के प्रेमी जोड़े का सोमवार मध्य रात कत्ल कर दिया गया। युवती के ही भाई ने चाकू से गला रेतकर व सिलबट्टे से सिर कुचलकर दोनों को मार दिया। मंगलवार सुबह खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने भाई संग हत्या करना स्वीकार कर लिया। दूसरा आरोपी फरार है। मृत प्रेमी युवती का ममेरा भाई था।
फिरोजाबाद के न्यू रामगढ़ थाना क्षेत्र के रजा मस्जिद निवासी हबीब खान की बेटी शहनाज (27) का निकाह कई साल पहले फिरोजाबाद के ही शब्बन उर्फ शब्बे संग हुआ था।
दंपती के छह साल का बेटा और तीन साल की बेटी भी है। करीब तीन साल पहले दंपती में मनमुटाव हुआ और शहनाज मायके आकर रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध अपने ही सगे ममेरे भाई जाने आलम (28) पुत्र इकबाल निवासी फिरोजाबाद संग हो गए और एक साल पहले शहनाज अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके से जाने आलम संग चली गई और दोनों बच्चों सहित पति-पत्नी की तरह यहां मडराक स्टेशन के पास नई आबादी में किराये पर रहने लगे।
विज्ञापन
मकान मालिक प्रवेश कुमार के अनुसार सोमवार को शहनाज कमरे में दोनों बच्चों सहित सोई हुई थी, जबकि जाने आलम छत पर सोया था। रात को किसी ने उनकी चाकुओं से गोदकर और सिलबट्टे से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पहले दोनों का गला रेता गया। इसके बाद उनके शरीर के कई हिस्सों को चाकुओं से गोदा गया। इसके बाद हत्यारा दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।
सुबह करीब साढ़े सात बजे दोहरे हत्याकांड की सूचना उस वक्त पुलिस को दी गई, जब शहनाज का भाई शकील अपनी बहन से मिलने फिरोजाबाद से यहां आया। दोनों के शव देख वह चीख पड़ा और शोर पर वहां मजमा लग गया। शकील ने ही पुलिस को खबर दी। इस पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, मडराक पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई।
जांच में यह बात उजागर हो गई कि शकील ने अपने छोटे भाई संग मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया और बाद में दोनों बच्चों को उनकी मौसी के घर इलाके के ही गांव हाजीपुर छोड़ आया। उसने बताया कि पहले तो हमारे मन में यह कसक थी कि ममेरा भाई होने के बाद भी जाने आलम शहनाज से अवैध संबंध बनाकर रह रहा था। इसके अलावा वह शकील की हत्या की योजना बना रहा था। इस डर से उसने पहले ही योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अभी उसकी इस स्टोरी को आधा अधूरा मानते हुए जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए शकील से पूछताछ जारी है। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार दोनों शव पोस्टमार्टम केंद्र पर भेज दिए गए हैं।
-शक के आधार पर हिरासत में लिए गए शहनाज के भाई ने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार लिया है। अभी अपने साथी को लेकर वह गुमराह कर रहा है। उसके सामने आने पर यह भी साफ हो जाएगा कि आखिर हत्याकांड को क्यों किया गया।
-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात