फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipality councilor dies of dengue in Khair

Aligarh News: खैर में डेंगू से सभासद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 24 Oct 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 12:42 AM IST
सार

अलीगढ़ में खैर नगर पालिका के वार्ड नंबर एक के सभासद इंद्रकुमार को तीन दिन से तेज बुखार था। जांच में उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी। परिजन उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गये। 22 अक्तूबर को उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
Municipality councilor dies of dengue in Khair
डेंगू से मौत - फोटो : social media

विस्तार

अलीगढ़ में खैर नगर पालिका के वार्ड नंबर एक के सभासद पटपर नगला निवासी इंद्र कुमार उर्फ भोला की डेंगू से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा व ईओ निषाद मधुरमय ने परिजनों को सांत्वना दी। इंद्रकुमार को तीन दिन से तेज बुखार था। जांच में उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी। परिजन उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गये। 22 अक्तूबर को उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


23 अक्तूबर की सुबह अचानक तबीयत और खराब हो गई। जिस पर परिजन उन्हें नोएडा के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सभासद के निधन की सूचना पर खैर चेयरमैन संजय शर्मा ईओ मधुरमय निषाद सहित अनेकों सभासद उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की। इन्द्रकुमार की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती भी है। उनके निधन से उनके माता पिता दो भाई व दो बहनों को रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed