फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal vehicle crushed brothers riding bike, one killed

नगर निगम के वाहन ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 25 Oct 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal vehicle crushed brothers riding bike, one killed
रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहा पर गुरुवार तड़के नगर निगम के एक वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अजय कुमार (20) पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी बरौठ, हरदुआगंज अपने चचेरे भाई सचिन (21) पुत्र ओमपाल सिंह के साथ बैल्डिंग का काम करता था। गुरुवार सुबह पांच बजे दोनों घर से बाइक पर सवार होकर नगला मसानी जाने को निकले थे।
विज्ञापन

रामघाट रोड के किशनपुर तिराहा पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार नगर निगम के वाहन ने दोनों को रौंद दिया। यह देख वहां भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज भेजा। यहां अजय को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सचिन का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार घायल सचिन का उपचार जारी है। फिलहाल परिवार वालों ने अभी नगर निगम के वाहन के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed