फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal sanitation workers staged a protest

Aligarh News: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers staged a protest
नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। - फोटो : samvad
नगर सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर निगम के सेवाभवन कार्यालय में प्रदर्शन किया। अपर नगर आयुक्त व एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर वेतन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग व संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर कम से कम 21 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को भविष्य निधि, साप्ताहिक अवकाश, बैंक लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सेवानिवृत्त व मृत कर्मचारियों के लंबित भुगतान तत्काल किए जाएं। वेतन में की जा रही कटौतियों को बंद किया जाए, जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है, उन्हें वापस काम पर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के प्रति उत्पीड़न और भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री सुनील टुंडा के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार समस्याएं उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।


इस अवसर पर श्रमिक नेता किशन चंदेल, राहुल चेतन, लालाराम नंदा, आनंद शास्त्री, ज्ञानेंद्र दीवान, राधे धूरी, राजकुमार खन्ना, बिल्लू चाैहान आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed