फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two EVM installed for more than 15 candidates

Aligarh News : प्रत्याशी की होगी फोटो, 15 से अधिक होने पर लगेंगी दो ईवीएम

Thu, 27 Apr 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:43 AM IST
सार

अगर किसी वार्ड में पार्षद पद के लिए 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे तो वहां भी अतिरिक्त ईवीएम लगेंगी। ईवीएम में मेयर पद के प्रत्याशी की फोटो भी होगी।

विज्ञापन
Two EVM installed for more than 15 candidates
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में नए-नए नियम सामने आ रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक नगर निगम में मेयर पद के लिए यदि 15 से अधिक प्रत्याशी नामांकन करते हैं, तो दो इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगानी होगी। इस पद के लिए कुल 16 नामांकन हुए थे, जिसमें एक प्रत्याशी की दावेदारी नामांकन जांच में रद्द हो गई है। अब 15 प्रत्याशी मैदान में है नाम वापसी के बाद इसकी तस्वीर और साफ होगी।

विज्ञापन


अगर किसी वार्ड में पार्षद पद के लिए 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे तो वहां भी अतिरिक्त ईवीएम लगेंगी। ईवीएम में मेयर पद के प्रत्याशी की फोटो भी होगी। मतदाताओं के पास से नोटा का भी अधिकार रहेगा। जिले में मेयर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत समेत 18 नगरीय निकाय हैं । नगर पंचायत एवं नगर पालिका में अध्यक्ष और सभासद के लिए मत पत्र से वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम से मतदान होगा। ईवीएम में 15 कालम हैं, इसमें एक से लेकर 15 तक प्रत्याशियों के नाम, फोटो और चुनाव निशान रहेंगे, 16 वें नंबर पर नोटा का बटन है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ईवीएम में सबसे पहले उम्मीदवार का नाम फिर फोटो एवं चुनाव का निशान रहेगा। चुनाव निशान के सामने ही बटन होगा, जिसे दबाकर मतदाता वोट कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed