फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal elections: By November 4, the status of reservation of wards will be clear

निकाय चुनाव : चार नवंबर तक साफ होगी वार्डों के आरक्षण की स्थिति

Thu, 27 Oct 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: By November 4, the status of reservation of wards will be clear
निकाय चुनाव के लिए भले ही अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने डीएम से जिले में निकायों के वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए चार नवंबर तक प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद वार्डों में आरक्षण की स्थिति साफ हो जाएगी। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में निकायों की संख्या अब 19 हो गई है। इनके 338 वार्ड के लिए स्थानीय स्तर पर आरक्षण तय किया जाना है। शासन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है, जिसमें सभी जिलों के डीएम से कहा गया है कि वार्डों का आरक्षण तय करते हुए इसकी जानकारी चार नवंबर तक नगर विकास विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

शासन से जारी आदेश के मुताबिक नए और सीमा विस्तारित होने की दशा में 50 फीसद से अधिक जनसंख्या बढ़ने पर वार्डों का आरक्षण नया मानते हुए किया जाएगा। आबादी के आधार पर इन्हें पहले अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा। पुराने वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण के नियमों के अनुसार पहले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। इसके बाद इसी वर्ग के पुरुषों के लिए श्रेणीवार वार्ड आरक्षित होंगे। इसके बाद वार्डों को अनारक्षित रखा जाएगा। पुराने निकायों में चक्रानुक्रम (रोटेशन) के आधार पर वार्डों का आरक्षण होगा। नए और सीमा विस्तार वाले निकायों के वार्डों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर करने का निर्देश मिले हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 19 निकायों में कुल 221 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नगर निगम में 90 वार्ड के लिये 159, नगर पालिका अतरौली में 25 वार्ड के लिए 13, खैर में 25 वार्ड के लिए 12, नगर पंचायत छर्रा में 15 वार्ड के लिये 06, बेसवां में 10 वार्ड के लिए 03, इगलास में 11 वार्ड के लिए 05, जट्टारी में 13 वार्ड के लिए 04, कौडियागंज में 11 वार्ड के लिए 05, जलाली में 13 वार्ड के लिए 06, पिलखना में 10 वार्ड के लिए 02, विजयगढ़ में 10 वार्ड के लिए 03, हरदुआगंज में 11 वार्ड के लिए 03, चंडौस में 11 वार्ड के लिए 05, पिसावा में 12 वार्ड के लिए 07, गभाना में 15 वार्ड के लिए 07, मडराक में 15 वार्ड के लिए 08, बरौली में 14 वार्ड के लिए 08, टप्पल में 13 वार्ड के लिए 06, जवां सिकन्दरपुर में 14 वार्ड के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर तक नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 13,283 नये मतदाता जोड़े गए हैं। इसके साथ ही 6,587 नाम हटाए गए हैं एवं 2509 के नाम, पतों का संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed