{"_id":"5eb11edc8ebc3e90835dd5b0","slug":"municipal-corporation-will-remove-encroachment-from-drains-for-revive-them172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नगर निगम खोलेगा बंद हुए नालों का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में नगर निगम खोलेगा बंद हुए नालों का ताला
विज्ञापन
अतिक्रमण का शिकार हुआ ढपरा रोड स्थित नाला
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन का सदुपयोग करते हुए नगर निगम एएमयू के भूगोल विभाग की सहायता से अतिक्रमण की चपेट में आए शहर के नालों को फिर से उनके पुराने अस्तित्व में लाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में एएमयू का भूगोल विभाग भी सहयोग कर रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ महीने पहले भूगोल विभाग में 15 दिन की कार्यशाला आयोजित हुई थी, जिसमें नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने भी हिस्सा लिया था। नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यशाला के बाद जीआईएस तकनीक से शहर के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। इस दौरान यह पाया गया है कि शहर की कुछ प्रमुख नाले, जो ड्रेनेज व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं, अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। इनमें सराय रहमान से होकर गुजरने वाला नाला, मेडिकल रोड पर निजामी पुलिया से होकर गुजरने वाला नाला आदि ऐसे ही अन्य नाले हैं। यह भी पाया गया है कि ढपरा रोड स्थित एक नाला, जो गांधी पार्क से रेलवे रोड, ढपरा रोड, सराय लवरिया होकर गूलर रोड पोखर की ओर जाता है, वह पिछले 30 साल से साफ नहीं हुआ है।
अब लॉक डाउन के समय उसको पुरानी स्थिति में लाकर उसकी सफाई करने की योजना बनाई जा रही है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि लॉक डाउन की समय अवधि का पूरा उपयोग करते हुए नगर निगम पहले ही 58 किलोमीटर की लंबाई के नालों की तली झाड़ सफाई कर चुका है। यह नाले घनी आबादी वाले क्षेत्र में हैं जिनकी सफाई सामान्य दिनों में संभव नहीं थी। इन नालों की सफाई भी 20 साल बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन