Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation vehicle stuck in drain, traffic jam

Aligarh News: नाले में फंसा नगर निगम की गाड़ी, लगा जाम

Tue, 17 Nov 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation vehicle stuck in drain, traffic jam
नाले में गिरी नगर निगम की गाड़ी। संवाद
मीनाक्षी पुल के नीचे सोमवार दोपहर नगर निगम के प्रवर्तन दल का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में फंस गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने दूसरे वाहन की मदद से प्रवर्तन दल के वाहन को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बावजूद यहां मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक जाम के हालात रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे स्कूलों के अवकाश के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल की गाड़ी का टायर नाले में चला गया था। इससे गाड़ी आड़ी होकर फंस गई और मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन

मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन दोनों ओर जाम में फंस गए। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर परेशान होने लगे। लोगों का कहना है कि खुला नाला होने के कारण यहां अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। इसके बावजूद इसे बंद कराने का प्रबंध नहीं किया गया है। इसके अलावा भी शहर में कई नाले खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे नाले में चली गई थी। इसे कुछ कर्मचारियों ने दूसरे वाहन की मदद से निकाल दिया।


प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसके बाद साफ हुआ है कि यह काम नगर निगम द्वारा नहीं कराया जा रहा है। फाइबर ऑप्टिक केबल के लिए कंपनी ने खोदाई की थी। कंपनी का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद एफआईआर कराई जाएगी। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed