फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation team reached to seal the shop of Paliwal Inter College

Aligarh News: पालीवाल इंटर कॉलेज की दुकान को सील करने पहुंची नगर निगम टीम, हंगामा

Sat, 18 Mar 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2023 01:12 AM IST
सार

पालीवाल इंटर कॉलेज की 31 दुकानों पर 49 लाख का गृहकर बकाया है। नगर निगम टीम पालीवाल इंटर कॉलेज के दुकानों को सील करने पहुंची। नगर निगम की टीम को देखकर दुकानदारों में बेचैनी मच गई।

विज्ञापन
Municipal corporation team reached to seal the shop of Paliwal Inter College
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

लाखों का गृहकर बकाया होने पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पालीवाल इंटर कॉलेज की एक दुकान को सील कर दिया गया। यहां की 31 दुकानों पर 49 लाख का गृहकर बकाया है। नगर निगम टीम के विरोध में दुकानदार उतर आए और हंगामा करने लगे। इस पर नगर निगम टीम ने कॉलेज प्रबंधक को गृहकर जमा करने के लिए दो दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


दोपहर नगर निगम टीम पालीवाल इंटर कॉलेज के दुकानों को सील करने पहुंची। नगर निगम की टीम को देखकर दुकानदारों में बेचैनी मच गई। उन्होंने दुकानों को सील करने की वजह पूछी तो बताया गया कि उन पर 49 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। यह सुनकर दुकानदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना बकाया कैसे हो गया, यह सोचकर परेशान हो गए। दुकानदारों ने टीम के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह सील न लगाएं।
विज्ञापन


इसी दुकान से घर-परिवार चल रहा है। टीम ने प्रबंधक से बातचीत भी की। अधिकारियों के सील करने के फैसले के बाद से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने बीच का रास्ता निकालने के लिए व्यापारी नेताओं से विचार-विमर्श भी किया। काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। इससे पालीवाल इंटर कॉलेज की गली में जाम लग गया। यह दुकानें कॉलेज के बाहरी हिस्से में बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed