फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation recovered one lakh rupees in the camp

अलीगढ़ः शिविर में नगर निगम ने वसूले एक लाख रुपये

Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित समर्पण कांप्लेक्स शॉपिंग मॉल में वसूली शिविर का आयोजन किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में एक लाख रुपये की वसूली हुई, जबकि सुबह नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाला गैंग कर्मचारियों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। 
विज्ञापन




सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित नगर निगम समर्पण कांप्लेक्स में वसूली शिविर का आयोजन किया गया। एक लाख की वसूली करते हुए अधिकारियों ने दुकानदारों को जल्द से जल्द किराया जमा करने व अन्यथा की स्थिति में आवंटन निरस्त करने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही बताया कि वसूली के लिए सोमवार को भी शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम का बकाया जमा न करने पर तालाबंदी और आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर विजय गुप्ता, तरुण मोहन, पाठक चक्रवर्ती, दत्त शर्मा, राजकुमार बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


478 वेंडरों ने कराया पंजीकरण
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न जगह मेगा लोन शिविर का आयोजन किया। जिसमें 478 वेंडरों ने पंजीकरण कराया। जोन एक में 63, जोन दो में 45, जोन तीन में 216 व जोन चार में 154 वेंडर पंजीकृत हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed