फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal body: Six nominations for the post of councilor in the collectorate on the fourth day

नगर निकाय : कलेक्ट्रेट में चौथे दिन पार्षद पद के लिए हुए छह नामांकन

Fri, 21 Apr 2023 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal body: Six nominations for the post of councilor in the collectorate on the fourth day
नगर निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें केशव देव, परवेज कर्रार, फतेहयाव अहमद, शहजाद अल्वी, शबनम, इरशाद फरीदी, मुशरर्फ हुसैन एवं रामबाबू ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन




उधर, तहसील मुख्यालयों पर भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। कलेक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय से महापौर प्रत्याशी पद के लिए बृहस्पतिवार को कृष्ण प्रताप सिंह, आगा मोहम्मद यूनिस, दीपक कुमार कश्यप एवं रक्षपाल सिंह राघव द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा कलेक्ट्रेट के डूडा कार्यालय से कुल 106 नामांकन पत्र क्रय किए गए।
विज्ञापन




तहसील मुख्यालयों पर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दो, 31 सदस्यों ने नामांकन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नौ, सदस्य पद के लिए 101 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक छर्रा में सर्वाधिक 44, जलाली में एक, मडराक में 16, कौड़ियागंज में 20, विजयगढ़ में 11, हरदुआगंज में 11, पिलखना में 18,जवां सिकंदरपुर में 08, इगलास 19, बेसवां 04, जट्टारी 02, चंडौस 09, गभाना में दो, पिसावा नगर पंचायत में 14 समेत कुल 179 नामांकन सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





जाम में फंसे आप प्रत्याशी, नहीं कर सके नामांकन
आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन कलेक्ट्रेट में दाखिल नहीं कर सके। इसके लिए उन्होंने क्वार्सी चौराहा, किशनपुर तिराहा पर लगे जाम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि अब केवल प्रस्तावकों के साथ जाकर अपना नामांकन करेंगे। आप के मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी के अनुसार वह समर्थकों के साथ छोटा हाथी में सवार होकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नामांकन के लिए पीएसी स्थित कार्यालय से रवाना हुए थे। कुछ समर्थक बाइकों पर भी सवार थे। क्वार्सी चौराहे पर ही उनका काफिला वहां लगे जाम में फंस गया। करीब एक घंटे तक वे जाम में ही फंसे रहे। रास्ते में अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। किशनपुर तिराहे के साथ लक्ष्मीबाई मार्ग पार करने में ही दोपहर दो बज गए। करीब आधे घंटे तक गए। डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करके वापस लौट गए। प्रत्याशी राजकुमार लोधी ने बताया कि इस बार सिर्फ प्रस्तावकों के साथ नामांकन करेंगे, ताकि जाम से निकलने में आसानी रहे। यहां लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, कोषाध्यक्ष पंचम लोधी, संगठन मंत्री अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह आदि थे।





ई-रिक्शे में सवार होकर नामांकन करने पहुंचे केशवदेव
भारतीय हिंदू राष्ट्र सेना एवं भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव एक नए अंदाज में ई-रिक्शा के ऊपर बैठकर बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या 69 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान लोगों के बीच इसको लेकर काफी चर्चाएं होती रही। शहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पंडित केशव देव इससे पहले लोकसभा, विधानसभा, एमएलसी चुनाव में अपना नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed