फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municiapal Corporation

नगर निगम बोर्ड अधिवेशन में हंगामा, आपस में भिड़े पार्षद

Wed, 23 Dec 2020 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Municiapal Corporation
नगर निगम बोर्ड अधिवेशन में भिड़े पार्षद होती नोकझोक। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के विशेष बोर्ड अधिवेशन में भाजपा एवं अन्य दलों के पार्षदों के बीच भिडंत हो गई। भाजपा पार्षदों की बसपा एवं सपा के पार्षदों से खूब नोकझोंक एवं हाथापाई तक हुई। भाजपा पार्षद हेमंत गुप्ता ने टेबल एवं कुर्सी पलट दीं। इसके चलते करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही बाधित रही। हालांकि, हंगामे के बीच 4 अरब, 44 करोड़ एवं 30 लाख 65 हजार 500 रुपये का बजट पास कर दिया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में नगर निगम के विशेष बोर्ड अधिवेशन में वार्ड नंबर 54 के बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर शहर की ओर से शुभकामनाएं दीं। कहा कि 1964 के बाद कोई प्रधानमंत्री एएमयू के समारोह में शामिल हुआ। इसी बीच हंगामा शुरू हो गया। भाजपा पार्षद हेमंत गुप्ता एवं नामित पार्षद संजय पंडित बीच में कूद गए। देखते-देखते सदन में हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के पार्षद मुशर्रफ हुसैन की तरफ लपके। मुशर्रफ हुसैन के समर्थन में बसपा एवं सपा के कई पार्षद सदन में आ गए।
विज्ञापन

मेयर मो. फुरकान बार-बार शांत होने का आग्रह कर रहे थे लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था।
अधिकारी भी पार्षदों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। भाजपा पार्षदों की बसपा एवं सपा के पार्षदों से खूब नोकझोंक एवं हाथापाई तक हुई। भाजपा पार्षद हेमंत गुप्ता ने टेबल एवं कुर्सी पलट दी। इसकी वजह से करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही बाधित हुई। पांच मिनट का ब्रेक देकर हंगामे को शांत कराया गया। इसके बाद 4 अरब 44 करोड़ 30 लाख 65 हजार 500 रुपये के बजट पर पार्षदों ने मुहर लगा दी। लेखाधिकारी राजेश गौतम ने बोर्ड के विशेष अधिवेशन में नगर निगम का बजट रखा। अध्यक्षता महापौर मो. फुरकान ने की। अधिवेशन के आरंभ में तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर महापौर व पार्षदों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में बजट....
- मार्च 2020 को प्रारंभिक अवशेष - 1549972332.39
- बजट 2020-21 की अनुमानित प्रस्तावित आय - 3601606600.00
- कुल योग - 5151578932.39
- बजट 2020-21 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय - 4443065500.00
- 31 मार्च 2021 को अनुमानित अंतिम अवशेष - 708513432.39
एएमयू के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। शहर की जनता की ओर से मैंने स्वागत किया। भाजपा के साथियों को अच्छा नहीं लगा। हेमंत गुप्ता एवं अन्य पार्षदोें ने कुर्सी बेंच गिरा दी। मेरे साथ हाथापाई की। वे लोग कह रहे थे कि प्रधानमंत्री डीएस कॉलेज में आते तो स्वागत करते।
- मुशर्रफ हुसैन, पार्षद, बसपा
बसपा पार्षद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख कर रहे थे। मैं उनके समीप बैठा था। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया तो विरोध किया। हाथापाई शुरू हो गई। मैंने टेबल पलट दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए यह बसपा-सपा की साजिश थी।
- हेमंत गुप्ता, पार्षद, भाजपा
इस पर भी हुई चर्चा
- पार्षद अलका गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी खर्च कर बजट पार्षदों के सामने लाते हैं। पारित करने के सिवा हम कुछ नहीं कर सकते। नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी गई कि भविष्य में खर्च करने के पहले बजट पार्षदों के सामने रखा जाए।

- पार्षद कुलदीप पांडेय ने यूजर चार्ज का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि पिछले बोर्ड अधिवेशन में यूजर चार्ज को संपत्ति कर के साथ न लेने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बावजूद यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने आश्वस्त किया कि इससे संबंधित पत्र शासन को भेज दिया है। जल्द इसका समाधान हो जाएगा।
ये रहे मौजूद....
पुष्पेंद्र सिंह जादौन, दिनेश गुप्ता, संजय शर्मा, सद्दाम हुसैन, नईम अख्तर, इमरान, शाकिर, शाहिद, लतेश चौधरी, सुरेंद्र पचौरी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed