फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Multi model logistics hub will be built in Tappal-Bajna

Good News: टप्पल-बाजना में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टक हब, जमीन चिह्नांकन शुरू

Sat, 14 Dec 2024 03:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

प्रोजेक्ट के लिए 1512 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जाएगी। किसानों से भूमि लेने के लिए गाटा संख्या के अनुसार भूमि चिन्हित की जा रही है। किसानों को यीडा के माध्यम से इसका नोटिस दिया जा रहा है, इसमें किसानों से उनकी आपत्तियां भी ली जाएंगी।

विज्ञापन
Multi model logistics hub will be built in Tappal-Bajna
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्ष 2021 में आधारशिला रखे जाने के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बीती 11 दिसंबर को एक बड़े विमान का पहली ट्रायल उड़ान हुई। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेज गति से होने के कारण यमुना एक्सप्रेस वे, अलीगढ़-पलवल हाईवे, अलीगढ़ के टप्पल कस्बे और आसपास के इलाकों में भी विकास रफ्तार पकड़ने लगा है।

विज्ञापन


वर्ष 2023 में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल और बाजना के बीच मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और अर्बन सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित हुआ। अब यीडा ने इसके भूमि अधिग्रहण की सूचना अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजी है। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि नियमानुसार भूमि अधिग्रहण में यीडा की मदद की जा रही है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए 1512 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जाएगी। किसानों से भूमि लेने के लिए गाटा संख्या के अनुसार भूमि चिन्हित की जा रही है। किसानों को यीडा के माध्यम से इसका नोटिस दिया जा रहा है, इसमें किसानों से उनकी आपत्तियां भी ली जाएंगी। जिनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। इसमें अधिकांश जमीन टप्पल की है, जिससे यहां के किसान भी जुड़े हैं। एडीएम प्रशासन ने बताया कि इसके बनने से अलीगढ़ के लॉजिस्टिक कारोबार को बड़ी मदद मिलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे वाहन एक घंटे में लॉजिस्टिक हब तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपी नगर का काम 70 फीसदी पूरा
अलीगढ़ एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने 13 दिसंबर को खैर रोड पर विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगभग 70 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे कार्यों की गुणवत्ता को जांचने के साथ ही कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। दोपहर में सचिव दीपाली भार्गव अपनी टीम के साथ टीपी नगर पहुंच गई। उन्होंने गेट से लेकर अंदर तक हो रहे सड़क, सीवर लाइन, नाली-नाला और बिजली उपकेंद्र के निर्माण का जायजा लिया। कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में टीपी नगर है। इसका 70 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। इस कारण समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही यहां बचे 335 प्लाटों की नीलामी भी कराई जाएगी। इसकी भी तैयारी तेजी से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed