{"_id":"5ff610fe8ebc3e31c87ac0b6","slug":"mulayam-singh-youth-brigade-and-student-union-leader-welcome-city-office-news-ali253044792","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा के नए जिलाध्यक्षों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा के नए जिलाध्यक्षों का स्वागत
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मुन्तजिम किदवई को समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बुके देकर ?
- फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय शर्मा और छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई के अलीगढ़ आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। स्वागत में बड़ी संख्या में वाहन शामिल हुए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का काफिला क्वारसी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा। यहां आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पदाधिकारियों को नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त दोनों अध्यक्ष नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की नीतियों पर काम करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि पार्टी को ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं, जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि सपा जिला कार्यकारिणी में जिस तरह जमीनी और जातीय गणित को तरजीह दी गई है, उससे मिशन 2022 का लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव ने कहा कि नए पदाधिकारियों का चयन उनके जमीन से जुड़े रहने की काबिलियत और संगठन के प्रति काम करने की क्षमता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
नवनियुक्त यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी तरह पालन करेंगे। गांव और गलियों तक पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं पर जो भरोसा जताया है, उसको कायम रखा जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के अलावा गुड्डू यादव, समीर अहमद, विजय प्रजापति, सुशील गौड़, फारूक अहमद, आमिर चौधरी, संजय प्रजापति, नाजिम आदि मौजूद थे।