फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mr. Amar Ujala becomes Rahul, Musselsman Umakant

मिस्टर अमर उजाला बने राहुल, मसल्समैन उमाकांत

Sat, 22 Dec 2018 01:29 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mr. Amar Ujala becomes Rahul, Musselsman Umakant
Bodybuilder participating in Body Building Competition - फोटो : Dig Vishal
अमर उजाला और वैष्णो इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक में कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल व बाडी बिल्ंिडग प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

 स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। विजयी पहलवानों को विश्व भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज जादौन, डॉ. विकास मेहरोत्रा ने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन


32 किलोग्राम भार वर्ग (बालिका) में आसमी, नीशू, जोया, 38 में अनम खान, सामिया, रिया, 42 में शिवा कुमारी, इलमा भारती व अदीबा नौशाद, 48 में नीतू कुमारी, कविता वर्मा, यासमीन, 55 में ललितेश श्योरान, सोनिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न खान, मन्नू, सचिन तेवतिया, 61 में जैनुल आबदीन, संग्राम, हिमांशु चौधरी, 65 में राजीव चौधरी, सुमित चौधरी, दीपेश सारस्वत, 70 में सौरव तेवतिया, शुभम, सौरभ शर्मा, 74 में विजेंद्र, रवि, 92 में प्रशांत, 97 में राशिद क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर कोच अमित तेवतिया, हरकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। 

एएमयू के मैदान पर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद ने किया। पहला मैच एबीके स्कूल व आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें एबीके स्कूल 5-4 गोल से मैच जीत लिया। दूसरा मैच एमयू कॉलेज व मदरसा चाचा नेहरू के मध्य खेला गया।

मैच के पहले में एमयू कॉलेज के औन अली ने गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में यूनुस व मोहम्मद अली ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी। एमयू कॉलेज ने मैच जीत लिया। शनिवार को दोपहर 2 बजे एमयू व सैयद हामिद स्कूल और एबीके स्कूल व अलबरकात स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर एबीके से निदा उस्मानी, रजीउल हसन जैदी, सरदार हुसैन, जुनैद, दिलशाद आदि मौजूद रहे।

एएमयू के सिंथेटिक मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बैडमिंटन कोच खुसरो मारुफ, आयोजक अरशद महमूद, मजहर उल कमर, गुफरान अहमद ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। कासिमपुर ने सैयद हामिद स्कूल को 2-0 से हराया। एसएस इलेवन ने कासिमपुर को 3-1 से हराया। मिंटो सर्किल ने जूनियर अलीगढ़ हॉकी टीम को 2-0 से शिकस्त दी।

फाइनल में एसएस इलेवन ने मिंटो सर्किल को 2-1 से हरा दिया।  रेफरी की भूमिका में सूर्य प्रताप सिंह, मनोज कुशवाहा, सफी में रहे। विजयी खिलाड़ियों को विनीत आटोमोबाइल्स के अमन राठी, हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, डिप्टी डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन अनीस उर रहमान, आयोजक असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन अरशद महमूद ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अदनान, अजीम, अमीन, डॉ. कलीम सिद्दीकी, बदरुज्जमा सिद्दीकी आदि रहे।


विजडम पब्लिक स्कूल में बाडी बिल्ंिडग प्रतियोगिता हुई। इसमें मिस्टर अमर उजाला राहुल मैसी, मिस्टर मसल्समैन उमाकांत, बेस्ट फिजिक टाइगर रहे। 55 किलो वर्ग में शानू, कुलदीप, शहबाज, 55-60 में राहुल, औरंगजेब, भूरा, 60-65 में राहुल मैसी, शोएब, शोहिल, 65-70 में टागइर, भूपेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को स्कूल के डायरेक्टर अनूप गुप्ता व ओटू जिम के संचालक इरशाद हुसैन ने पुरस्कृत किया।

ये हैं सहयोगी
- वैष्णव इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य प्रायोजक)
- एनपी कंस्ट्रक्शन
-प्रशांत इंटरप्राइजेज
- आईआईएमटी
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- विनीत आटोमोबाइल्स
- विवेकानंद कालेज आफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट
- ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर्स
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओटू जिमनेजियम
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- बचपन प्ले स्कूल
- एक्सीलेंट पेस्ट कंट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed