फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP Chandrashekhar Azad in Aligarh warn administration

अलीगढ़ः युवक की हत्या मामला, पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले- ईंट से ईंट बजा देंगे

Tue, 18 Jun 2024 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

अकबराबाद के गांव बहादुरगढ़ी के युवक गौरव कुमार की 31 मई को हत्या कर दी गई थी। परिवार न्याय की मांग को लेकर घरना दे रहा है। परिवार के मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। 

विज्ञापन
MP Chandrashekhar Azad in Aligarh warn administration
चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकबराबाद के गांव बहादुरगढ़ी के युवक गौरव की हत्या मामले में परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा हुआ है। घंटाघर पर धरना दे रहे मृतक गौरव के परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद अलीगढ़ पहुंचे। वह यहां रोष जता रहे परिवार वालों से मिले। उन्होंने गौरव के परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आजाद ने प्रशासन को चेताया कि अगर पीड़ित परिवार की मांगे न मानी गई तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। मौके पर कोई बवाल न हो इसके लिए वहां भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

विज्ञापन


गौरव कुमार की 31 मई को हत्या कर दी गई थी। वह अलीगढ़ के अकराबाद इलाके के बहादुरगढ़ी में परिवार के साथ रहता था। परिवार के आरोपों के मुताबिक आरोपियों ने गौरव को अगवा किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से परिवार भी डरा हुआ है। परिवार ने जिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते परिवार के लोगों में रोष व्यापत है। 
विज्ञापन


मामले में 12 जून को एक नाबालिग ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण किया था। परिवार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना दे रहा है। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार के सदस्य को नौकरी भी दी जाए। वहीं, परिवार के इस धरने को समर्थन देने के लिए चंद्रशेखर आजाद पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed