{"_id":"668abec4052f4b484c030d7b","slug":"mp-chandrashekhar-azad-coming-to-aligarh-hathras-on-8th-july-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Incident : आज अलीगढ़ और हाथरस आ रहे हैं सांसद चंद्रशेखर आजाद, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Incident : आज अलीगढ़ और हाथरस आ रहे हैं सांसद चंद्रशेखर आजाद, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
सार
चंद्रशेखर सबसे पहले मामू-भांजा इलाके की घटना में मृत औरंगजेब के घर घास की मंडी जाएंगे। यहां परिवार से मिलने के बाद पिलखना पहुंचेंगे। वहां हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद वे हाथरस पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ग विशेष में गहरी पैठ रखने वाले भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में हुए हादसे के बाद सियासी दस्तक जारी है। हालांकि, मामले में बसपा अध्यक्ष मायावती ने बाबा के विरोध में बयान दिया है। बयान के बाद आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद का आना तय हो गया है। वह 8 जुलाई को आएंगे।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार आजाद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से चलकर सुबह दस बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। सबसे पहले वे मामू-भांजा इलाके की घटना में मृत औरंगजेब के घर घास की मंडी जाएंगे। यहां परिवार से मिलने के बाद पिलखना पहुंचेंगे। वहां हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद वे हाथरस पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
आयोजनों में व्यवस्थाओं को लेकर दिया था बयान
चंद्रशेखर आजाद का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में मंच से भाषण दे रहे हैं। जिसमें वे कह रहे हैं कि अगर अब आयोजनों में व्यवस्थाएं, पुलिस प्रबंध कम हुईं तो दिल्ली में लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन