{"_id":"64613a1c67ed600660007cd8","slug":"moving-car-caught-fire-driver-burnt-alive-aligarh-news-c-2-1-ali1010-118735-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती कार में आग लगी, जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती कार में आग लगी, जिंदा जला चालक
Mon, 15 May 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 15 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
हाईवे बाईपास पर रविवार देर शाम एक चलती कार में आग लग गई और चालक उसमें फंसकर जिंदा जल गया। इस दौरान कार सवार मां-बेटी ने जलती कार से कूदकर जान बचाई। हादसे के वक्त महिला अपनी बेटी एएमयू में प्रवेश परीक्षा दिलाकर लौट रही थी।
मरने वाले चालक की पहचान इमरान (32) निवासी मोहल्ला तरीनान खुर्जा बुलंदशहर के रूप में हुई है। इमरान टैैक्सी चलाते थे और वह रविवार को अपनी वैगनआर कार को भाड़े पर लेकर खुर्जा के ही मोहल्ला कंकरान निवासी परवेज की पत्नी आबिदा एवं बेटी सामिया को लेकर एएमयू अलीगढ़ आए थे। सामिया बीए,एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आई थी। परीक्षा के बाद खुर्जा लौटते समय जब ये गभाना क्षेत्र के बाईपास नत्था नगला के पास पहुंचे तभी कार में अचानक आग लग गई।
आग इतनी भीषण थी कि चालक को सीट बेल्ट एवं कार की खिड़की खोलने का मौका ही नहीं मिला। इस बीच कार में आग देखकर पीछे बैठी मां आबिदा एवं बेटी सामिया ने कार से खिड़की खोलकर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की खबर पर आस-पास के लोग एवं इलाका पुलिस एवं दमकल आ गई, तब तक कार जलकर चुकी थी। आग में फंसकर चालक इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामकुंवर सिंह ने बताया कि हादसे की खबर पर चालक के अलावा सवारियों के परिजन मौके पर आ गए है। परिजनों के अनुसार मृतक चालक के पास दो बेटी एवं दो बेटे हैं।