फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   moving a farmer going to get weighed Thrown from car, abscond with wheat

Aligarh News: तौल कराने जा रहे किसान को चलती गाड़ी से फेंका, गेहूं लेकर फरार

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
moving a farmer going to get weighed 
Thrown from car, abscond with wheat
नगर में एक किसान को चलती गाड़ी से फेंक कर उसमें सवार युवक उनके गेहूं लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव टीकरी निवासी अजयवीर सिंह और नरेंद्र सिंह बुधवार को गांव के ही नवीन की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भर कर उसको बेचने अनाज मंडी जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उन्हें पैंठ चौराहे पर मिल गए। उन्होंने किसानों से खुद के लिए 2460 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदना तय कर लिया। वह किसानों को अपने साथ अलीगढ़ अड्डा पर गेहूं तौल कराने के लिए ले गए। ट्राॅली में अजयवीर सिंह के पांच क्विंटल और नरेंद्र सिंह के आठ क्विंटल गेहूं थे। जब तौले गए तो अजयवीर के तीन क्विंटल और नरेंद्र के पांच क्विंटल गेहूं निकले। खरीदने वालों ने गेहूं अपने मैक्स वाहन में लाद लिए। गड़बड़ी का शक हुआ तो किसानों ने दोबारा से तौलने को कहा। इस पर खरीदने वाले उन्हें धर्मकांटे पर गाड़ी सहित तौल कराने के लिए अपने साथ बुला ले गए। नरेंद्र सिंह को उन्होंने अपने साथ मैक्स में बैठा लिया। जैसे ही गोधा रोड पर धर्मकांटा से पहले डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तो मैक्स चालक नरेंद्र को धक्का देकर बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। नरेंद्र सिंह लौटकर जब अलीगढ़ अड्डा पहुंचे तो वहां उन्होंने अजयवीर सिंह को आपबीती बताई। उन्होंने इस बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed