Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Movement of trains stalled Rura railway accidents

रूरा रेल हादसे से ट्रेनों का आवागमन ठप

Thu, 29 Dec 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 29 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Movement of trains stalled Rura railway accidents
Movement of trains stalled Rura railway accidents - फोटो : Dig Vishal
इटावा-कानपुर रेलखंड पर रूरा रेलवे स्टेशन के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के डीरेल हो जाने से नई दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। तकरीबन 18 घंटे तक अप और डाउन रूट पर कोई भी लंबी दूरी की ट्रेन अलीगढ़ नहीं आ सकी।
विज्ञापन

जिससे हजारों मुसाफिरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कत हुई। तकरीबन 25 हजार मुसाफिर इस हादसे के कारण परेशान हुए हैं। लगभग 250 से ज्यादा टिकट कैंसिल कराए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो संचालन दुरुस्त होने में देर रात तक समय लग सकता है। हादसे में घायल 52 लोगों में अलीगढ़ का कोई यात्री नहीं है।
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंची कैफियात एक्सप्रेस ः रेल हादसे के बाद दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची कैफियात एक्सप्रेस को यहां प्लेटफार्म नंबर तीन पर चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस ट्रेन का इलेक्ट्रिक इंजन हटा कर डीजल इंजन जोड़ कर चंदौसी बरेली रूट से लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन के मुसाफिर खासे परेशान हुए, क्योंकि मंगलवार रात साढ़े दस बजे आने वाली ये ट्रेन बुधवार को आठ घंटे की देरी से सुबह छह बजे अलीगढ़ आई थी। इस ट्रेन में सवार इटावा और कानपुर के मुसाफिरों ने अपने टिकट रद्द कराए। 
पैसेंजर ट्रेन टूंडला तक गईः हादसे के बाद नई दिल्ली से टूंडला के बीच चलने वाली 64154 पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ पहुंची और दोपहर को टूंडला तक गई। क्योंकि ये ट्रेन केवल दिल्ली से टूंडला के बीच चलाई जाती है, इसलिए इसके संचालन पर असर नहीं हुआ। 
रेलमंत्री का लोकार्पण कार्यक्रम रद्दः रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़ के प्लेटफार्म का लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन हादसे के बाद ये कार्यक्रम रद्द हो गया। सुबह आठ बजे ही इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों के पास आ गई थी।
यहां पर नये बने तीन प्लेटफार्म, वाई फाई सिस्टम, वाटर कूलर और दूसरी सुविधाआें को औपचारिक रूप से जनता के सुपुर्द किया जाना था। एडीआरएम अनिल कुमार द्विवेदी और रेलवे के एजीएम स्तर के अधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। 
अफसरों के साथ 40 सिपाही हुए रवानाः हादसे के बाद स्थानीय रेलवे के कुछ चुनिंदा अधिकारी और आरपीएफ के 40 से अधिक सिपाही, दरोगा और अन्य स्टाफ दुर्घटना राहत ट्रेन से अलीगढ़ से रूरा की ओर निकले। इन सभी को वहां पर राहत कार्यों में लगाया गया है। राहत कार्य पूरा होने के बाद इनकी वापसी होगी।

सीएमआई संजय शुक्ला के साथ आरपीएफ के कई दरोगा वहां गए। 
मुसाफिरों से हुई नोकझोंकः हादसे के कारण अप और डाउन साइड पर ट्रेनों पर यातायात ठप हो गया। जिससे मुसाफिरों को अपने टिकट वापस करने में खासी दिक्कत हुई। टीई आफिस से जनरल              बुकिंग काउंटर तक चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद बड़े अधिकारियों एसके गौतम और रेखा शर्मा के हस्तक्षेप से टिकट वापस हुए।
इस दौरान 150 रिजर्वेशन और तकरीबन 100 से ज्यादा साधारण टिकट कैंसिल कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed