{"_id":"e125eec1e77a1c3ca65305197b4ef897","slug":"movement-is-life-in-border-areas-affected-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन से सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन हुआ प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन से सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से लगते जिले के सीमावर्ती इलाके में भी जाट आरक्षण आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। प्रदर्शन के दौर शुरू हो गए हैं। रविवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुए और जाम लगाया गया जिससे जनजीवन पर असर पड़ा। टप्पल, खैर, जट्टारी, इगलास और गोंडा क्षेत्रों में जाट आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव दिखा। टप्पल के रास्ते फरीदाबाद-पलवल जाने वालाें को भारी परेशानियां हुईं। टप्पल से करीब पांच किलोमीटर आगे सुबह से शाम तक आंदोलन का असर दिखा।
टप्पल में रविवार दोपहर को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव और चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह अपनी जिला टीम व क्षेत्रीय जाट जाति के लोगों के साथ कस्बेे में अलीगगढ़-पलवल मार्ग पर खैर बस अड्डे के निकट रोड को जाम कर दिया और कुछ देर तक तो हंगाम खड़ा हो गया व हरियाणा सरकार व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे और फिर धरने पर बैठ गए।
मनवीर सिंह ने धरने को सम्बोधित किया। अंत में धरने पर पहुंचे एसडीएम इगलास को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सगंठन के प्रदेश महासचिव चौधरी मनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह, राम सिंह, डिगम्बर सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, चौधरी चंद्रपाल सिंह, संगीता चौधरी, विजयपाल मास्टर, रूप सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। वहीं कुराना के पास भाकियू जिलाध्यक्ष विमल तोमर के नेतृत्व में जाट समुदाय के लोगों ने रोड को तीन घंटे तक जाम रखा।
विज्ञापन
इगलास के मुख्य चौराहे पर जाट आरक्षण को लेकर स्थानीय जाट नेताओं ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। इसके चलते यातायात अवरुद्ध रहा। कोतवाल संजीव कुमार सिंह चौहान ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।
इस प्रदर्शन में भाकियू के चौ. हरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरपी सिंह, प्रधान संगठन के तहसील अध्यक्ष चौ. हरवीर सिंह, चंद्रशेखर टोनी, अजय प्रधान, जितेन्द्र सिंह जीतू प्रधान, जितेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रामवीर सिंह पूर्व प्रधान चौधरी हरी सिह (कलवारी), हृदेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सपा नेता जितेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह आदि ने भी इसमें शिरकत की।
गाेंडा संवाददाता के मुताबिक, जाट आरक्षण की मांग को लेकर क्षेत्र में कई जगह जाम ,धरना प्रदर्शन का दौर चला। पीपली चौराहे पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सत्तो के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने जाम लगाया और केंद्र सरकार से आरक्षण लागू करने की मांग की।
चेतावनी दी गई कि 3 मार्च तक आरक्षण लागू नहीं हुआ तो जिले भर में उग्र प्रर्दशन होगा। जाम लगाने वालाें में सत्यवीर सिंह सत्तो, धर्मपाल सिंह, राजकुमार, वीरपाल सिंह, उदयवीर सिंह, मारखंड सिंह, पिंटू चौधरी, इंदल सिंह, गोपाल सिंह, योगेश आदि सक्रिय रहे।
खैर में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का प्रदर्शन देहात क्षेत्र में भी दिखाई दिया। खैर के टैटीगांव रोड पर स्थित अरनी चौराहे पर रविवार को दोपहर डेढ़ घंटे तक जाट समाज के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।सूचना के बावजूद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में लोगों ने स्वेच्छा से ही जाम खोलकर चले गए। इस मौके पर होराम सिंह, मनीष ठाकुर, गोपाल, नेत्रपाल, दलवीर, प्रेमपाल, अजब सिंह आदि अनेक लोग थे।