फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Motivated young players to get votes

अलीगढ़ः वोट बनवाने के लिए युवा खिलाड़ियों को किया प्रेरित

Thu, 18 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Motivated young players to get votes
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खिलाड़ियों को जागरूक करते शिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
रानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में बुधवार को प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में अमर उजाला फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बैनरतले मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें 16 से लेकर 23 साल तक के प्रतिभाग कर रहे युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने निरीक्षण कर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए डॉ. सतेंद्र कुमार और शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से युवाओं क जागरूक किया गया कि जिस प्रकार कई सारे खेलों में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। उसी प्रकार मतदान के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर भी देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित करें। शिक्षकों ने युवाओं को बताया कि जनपद के 233 बूथ ऐसे हैं। जिन पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। जबकि इनमें से 50 बूथ तो ऐसे हैं, जिनमें 30 प्रतिशत मतदान पर ही विजेता उपविजेता घोषित हुए। उन्होंने समझाया कि 30 प्रतिशत लोगों द्वारा जनप्रतिनिधि को चुना जा रहा है। बाकी 70 प्रतिशत जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। पहले खुद जागरूक हों, उसके बाद आस पड़ोस के लोगों को जागरूक करें। अब घर बैठे वोटर हेल्पलाइन से भी मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं और इसकी सेवाएं ले सकते हैं। युवा पीढ़ी तकनीकी रूप से मजबूत होती है। इसलिए वह अधिक से अधिक मतदान में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों से डॉ. दीप्ति जैन, मंजू सिंह, प्रीति वार्ष्णेय, ममता मिश्रा, शिप्रा सिंह, गरिमा रानी, जिला स्तरीय स्वीट टीम से सुशील शर्मा, नीतिका वार्ष्णेय, श्वेता शर्मा, ऋषा माहेश्वरी, अजयपाल सिंह, विजय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed