{"_id":"6a3af7fdd60a2173100850f3","slug":"mother-of-three-remarries-after-husbands-death-takes-her-own-life-after-photos-go-viral-aligarh-news-c-2-gur1004-1003886-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने की शादी, तस्वीरें वायरल होने पर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां ने की शादी, तस्वीरें वायरल होने पर दी जान
विज्ञापन
राजकुमारी का फाइल फोटो।
महानगर के नगला मानसिंह इलाके में सोमवार दोपहर तीन बच्चों की मां राजकुमारी (36) ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का शव सोमवार की दोपहर तीन बजे घर में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि पति की मौत के बाद महिला ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अब शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला ने यह कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार महिला के पति ने 15 साल पहले खुदकुशी कर ली। पति की मौत के बाद राजकुमारी अपने बच्चों का पेट पालने के लिए एक कारखाने में मजदूरी करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कारखाना संचालक टिंकू से हुई। टिंकू रिश्ते में उसके पति के (देवर) लगता था। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों ने परिवार से छिपकर शादी कर ली थी। कुछ दिनों पहले जब दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, तो विवाद खड़ा हो गया।
आरोप है कि टिंकू पहले से ही शादीशुदा है और उसके भी तीन बच्चे हैं। जैसे ही टिंकू की पहली पत्नी को इस शादी की भनक लगी, उसने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच लगातार झगड़े और तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
मृतका के भाई गौरव का कहना है कि गुपचुप शादी का सच सामने आने के बाद से राजकुमारी को लगातार सामाजिक तानों, पारिवारिक धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। वह इस चौतरफा दबाव को झेल नहीं पाई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना गांधी पार्क प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। फिलहाल मृतका के मायके या अन्य किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।