{"_id":"6a7b0afa873d9dcc320da1ac","slug":"mother-and-son-die-of-snake-bite-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने डसी परिवार की खुशियां: सर्प दंश से मां-बेटे की मौत, परिवार ही नहीं पूरे गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने डसी परिवार की खुशियां: सर्प दंश से मां-बेटे की मौत, परिवार ही नहीं पूरे गांव में पसरा मातम
Tue, 11 Aug 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:15 PM IST
सार
मां अपने बेटे के साथ खेत से काम करके घर लौट रही थी। मां ने उसे झटककर हटाने का प्रयास किया, तो सांप उन्हें डंसकर उछलकर बेटे के ऊपर गिर गया और उसने बेटे को भी डस लिया। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मां पिंकी देवी व बेटा निर्भय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अतरौली के गांव बिधिपुर में सांप के डसने से महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गेंदालल की पत्नी पिंकी देवी 35 वर्ष रविवार शाम अपने बेटे निर्भय 12 वर्ष साथ खेत से काम करके घर लौट रही थीं। इसी दौरान सांप ने पिंकी देवी और निर्भय को डस लिया। पिंकी ने उसे झटककर हटाने का प्रयास किया, तो सांप उन्हें डंसकर उछलकर बेटे के ऊपर गिर गया और उसने निर्भय को भी डस लिया।
विज्ञापन
पिंकी ने पति गेंदालाल को बताया तो परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर अतरौली सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सोमवार रात मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को गांव में शव लाए तो कोहराम मच गया। पिंकी देवी अतरौली सीएचसी में आशा कार्यकर्ती के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामेश्वर दयाल ने बताया कि गेंदालाल के एक बेटा और एक बेटी थी। इस हादसे में मां और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी, अंबे प्रसाद लोधी, केपी मिस्त्री समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे और परिजनाें को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।