फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother and daughter on bike killed after being hit by truck

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter on bike killed after being hit by truck
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिला बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां के निकट सोमवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में महिला और उसकी तीन माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। साथ मौजूद पति भी हादसे में घायल हुआ है।
विज्ञापन

अतरौली के गांव नगला लोधा निवासी वीरपाल अपनी पत्नी निकिता (21) और तीन माह की बेटी संध्या को लेकर अपनी ससुराल ग्राम उदयगिरि थाना नरौरा से बाइक से गांव लौट रहे थे। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरगवां के पास रामघाट कल्याण मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, और मां-बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पहले निकिता, फिर संध्या ने दम तोड़ दिया। हादसे से दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। दो वर्ष पूर्व निकिता और वीरपाल का विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed