फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother and brother-in-law sold the teenager

Aligarh: मां और बहनोई ने डेढ़ लाख में बेची किशोरी, थाने लाई पुलिस, धेवती रहना चाहती है नाना के साथ

Sun, 07 Dec 2025 11:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:18 AM IST
सार

एसएचओ के अनुसार महंत की धेवती ने अपने बयान में साफ कहा है कि वह यहां नहीं रहना चाहती। वह अपने नाना के साथ जाना चाहती है। उसकी मां ने उसके साथ गलत किया है।

विज्ञापन
Mother and brother-in-law sold the teenager
खैर कोतवाली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सुल्तानपुर से मथुरा लाकर डेढ़ लाख रुपये में खैर के गांव खेड़ा सत्तू के 25 वर्षीय युवक को बेची गई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस 6 दिसंबर दोपहर थाने ले आई। वहीं नाना द्वारा किए गए प्रयास के आधार पर मथुरा के नौहझील थाना पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। साथ में देर शाम मथुरा पुलिस यहां पहुंची। वह अपने साथ किशोरी को ले गई। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम 5 दिसंबर को उस समय सुर्खियों में आया, जब सुल्तानपुर जिले के रहने वाले एक महंत ने पहले खैर थाने में व फिर मथुरा के नौहझील थाने में पहुंचकर यह कहा कि उनकी 14 वर्षीय धेवती को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया है। इस कृत्य का आरोप महंत ने खुद की बेटी व उसके दामाद पर लगाया। महंत का कहना था कि 12 वर्ष पहले उनकी बेटी अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग मथुरा आ गई थी। तब से तीन धेवती व एक धेवता उनके पास रह रहे थे। यहां उनकी बेटी नौहझील क्षेत्र में एक भट्ठे पर काम करती थी। अब एक माह पहले उनकी बेटी सुल्तानपुर पहुंची। 
विज्ञापन


खुद को गर्भवती बताकर अपनी 14 वर्षीय बेटी को मदद के नाम पर साथ में मथुरा ले आई। यहां लाने के बाद बेटी को डेढ़ लाख रुपये में खैर के गांव खेड़ा सत्तू के 25 वर्षीय युवक को बेच दिया। यहां आने के बाद धेवती ने नाना को 1 दिसंबर को फोन कर मां का कृत्य बताया। साथ में यहां से बचाकर ले जाने की गुहार लगाई। तब बृहस्पतिवार रात नाना यहां पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। बाद में सीएम हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत दी। इसके बाद शनिवार को हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को खेड़ा सत्तू से पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ की। बाद में मथुरा पुलिस के आने पर मथुरा भेज दिया। एसएचओ हरिभान सिंह राठोर ने बताया कि किशोरी को यहां से पकड़ा था। उसने खुद को बेचने की बात स्वीकारी। अब उसे मथुरा पुलिस अपने साथ ले गई। नाना ने रिपोर्ट वहीं दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहुंची मां व कथित पति, दिखाए शादी के फोटो

पुलिस कार्रवाई के बीच किशोरी की मां व जिससे शादी होना बताया गया वह कथित पति भी थाने बुलाया गया। इन दोनों ने बेटी को बेचने या खरीदने के आरोप सिरे से नकार दिए। साथ में बताया कि परिवार व समाज की सहमति से शादी की थी। शादी में चार लाख रुपया करीब खर्च हुआ। जिसके फोटो भी दिखाए गए। यह भी बताया कि बृहस्पतिवार रात किशोरी के नाना महंत उनके घर आए थे। उनकी धेवती से मुलाकात कराई। वह रात में रुके थे। शुक्रवार सुबह उन्हें खुद वह अपनी बाइक पर उनकी बेटी के पास मथुरा छोड़कर आया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

धेवती नहीं रहना चाहती यहां
एसएचओ के अनुसार महंत की धेवती ने अपने बयान में साफ कहा है कि वह यहां नहीं रहना चाहती। वह अपने नाना के साथ जाना चाहती है। उसकी मां ने उसके साथ गलत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed