फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than three thousand applications received in ADA's Transport Nagar Scheme

Aligarh News: एडीए की ट्रांसपोर्ट नगर योजना में तीन हजार से अधिक आवेदन मिले

Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
More than three thousand applications received in ADA's Transport Nagar Scheme
शहर में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत बुकिंग की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। इस योजना के लिए तीन हजार से अधिक आवेदन आए हैं, जल्द ही भूखंड के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




टीपी नगर के लिए खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में भूमि का चिह्नांकन किया गया है। कोल तहसील की टीम ने एडीए के साथ मिलकर कुल 85 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने इस जमीन पर कब्जा लेने के साथ ही 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में इस योजना को लांच किया था।
विज्ञापन




ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड पाने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन पत्र मांगे गए। योजना में शुरुआती रुझान को देखते हुए आवेदन तिथि को 30 मई कर दी गई है। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि योजना में अब तक करीब तीन हजार से अधिक आवेदकों ने भूखंड के लिए आवेदन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन







निर्माण ईकाई का किया गठन



अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 20 करोड़ रुपये के टेंडर जारी करते हुए यहां सड़कों आदि के निर्माण कार्य की रुपरेखा तैयार की गई है। इन कामों को गति देने के लिए निर्माण ईकाई का गठन कर दिया गया है। सहायक अभियंता वेद प्रकाश एवं अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह की देखरेख में सभी निर्माण कार्य होंगे।







प्रवर्तन में भी फेरबदल



एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने मंगलवार को प्रवर्तन कार्यों के पटलों में परिर्वतन किया है। अब प्रवर्तन जोन एक के जवां, हरदुआगंज,क्वार्सी, अतरौली एवं गोधा में अवर अभियंता यासीन, सहायक अभियंता आरके गुप्ता काम देखेंगे। प्रवर्तन जोन दो के लोधा, खैर चंडौस, गभाना, टप्पल व सासनी गेट में अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा काम करेंगे। जोन तीन के सिविल लाइंस, इगलास, मडराक, अकराबाद, महुआखेड़ा में अवर अभियंता गंगेश कुमार, आशाराम कार्य देखेंगे। प्रवर्तन जोन चार के बन्नादेवी, कोतवाली नगर , देहलीगेट, रोरावर में अवर अभियंता मनोज शर्मा, सहायक अभियंता महाराज सिंह कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed