फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than one thousand roads of the district will be pothole-free in fifteen days

अलीगढ़ः पंद्रह दिन में जिले की एक हजार से अधिक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
More than one thousand roads of the district will be pothole-free in fifteen days
शासनादेश के क्रम में जिले की सड़कों के गड्ढे 15 दिन में भरे जाएंगे। अभियान के तहत एक हजार से अधिक सड़कों की मरम्मत होगी। यह काम सोमवार से आरंभ हो गया है। डीएम ने संबंधित विभागों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मरम्मत के बाद सत्यापन का काम कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने राजमार्गों एवं महानगरों की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों को दो माह का समय दिया गया है। पिछले दिनों मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए उनसे जर्जर सड़कों का ब्योरा तलब किया था, जो सड़कें दो, तीन अथवा पांच वर्ष की अनुरक्षण अवधि में हैं, उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदार से कराई जाए। पता चला है कि जिले में एक हजार से अधिक सड़कों की स्थिति खराब है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने पिछले दिनों जर्जर सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने कहा था कि 20 सितंबर से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाए। 15 दिन में मरम्मत का काम पूरा करा लिया जाए। उसके बाद सभी सड़कों का अंतर विभागीय सत्यापन होगा। सत्यापन में कोई कमी पाई गई तो संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण कराएगा सोमना रोड की मरम्मत
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण भी सड़कों की मरम्मत कराएगा। इनमें सोमना खैर रोड पर सोमना ड्रेन से भीमपुर ग्राम तक बिटुमिन सड़क व बरौला जाफराबाद योजना में क्षतिग्रस्त विकास कार्यों की मरम्मत का कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की एक हजार से अधिक सड़कों की मरम्मत का काम होना है। संबंधित विभागों को 15 दिन का समय दिया गया है, जो सड़कें अनुरक्षण अवधि में हैं, उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदार या फर्म करेगी। इसके बाद सत्यापन का काम होगा।
- अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed